For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170240631
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: कोरोना वैक्सीनेशन हेतु एसडीएम ने बीएलओ की मीटिंग ली

Post Views 11

March 3, 2021

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए-आधार सप्ताह 1 से 7 मार्च

कोरोना वैक्सीनेशन हेतु एसडीएम ने बीएलओ की मीटिंग ली



कोरोना वैक्सीनेशन के लिए-आधार सप्ताह 1 से 7 मार्च




ब्यावर, (हेमन्त साहू)। उपखंड अधिकारी श्वेता चौहान की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्र के बीएलओ की मीटिंग रखी गई। जिसका  मुख्य एजेंडा  उनके कार्यक्षेत्र में 60 वर्ष की उम्र से अधिक शहर वासियों को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम की उचित एवं सटीक जानकारी देना।






वर्तमान में राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। बुधवार से कॉलेज रोड ईएसआई हॉस्पिटल मे भी अतिरिक्त रूप से सेशन चालू किए जाएंगे, ताकि शहर वासियों को उचित सुविधाएं उपलब्ध हो सके। सभी बीएलओ को 60 वर्ष से अधिक शहर वासियों की लिस्ट दे दी गई है ताकि वह व्यक्तिगत संपर्क करके वैक्सीनेशन का प्रचार प्रसार कर सकें।





राज्य में स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद शीघ्र ही 50 वर्ष से अधिक लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया जाना है। इसके लिए कोविड प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जो कि ओटीपी सत्यापन के आधार पर होगा। इसके लिए नागरिकों के आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होने चाहिए।






इस संबंध में जवाजा विकास अधिकारी ने बताया कि एक से 7 मार्च तक आधार नामांकन व अद्यतन गतिविधियों के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सभी नागरिक रजिस्ट्रेशन हेतु अपनी-अपनी ग्राम पंचायत शिविर में स्वयं का आधार कार्ड एवं मोबाइल आवश्यक रूप से लेकर आये ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved