For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168800109
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: पर्यटन उद्योग में जान फूंकने को स्पेन बना रहा ग्रीन कॉरिडोर

Post Views 111

March 3, 2021

ब्रिटिश पर्यटकों को आने की दे सकता है अनुमति

दुनिया भर में बीते एक साल से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। महामारी ने करोड़ों लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया और लाखों लोगों की जिंदगियों को लील लिया। महामारी के चलते दुनिया भर में पर्यटन उद्योग चौपट हो गया।





टीकाकरण के बाद कई देश पर्यटन उद्योग को पटरी पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। स्पेन अपने यहां ब्रिटेन के पर्यटकों को गर्मियों की छुट्टियों में आने की अनुमति देने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने की योजना बना रहा है। 






स्पेन के पर्यटन मंत्री ने कहा कि हम ब्रिटेन के पर्यटकों को अपने यहां गर्मिंयों की छुट्टियों पर आने की अनुमति देने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार करने पर काम कर रहे हैं। इसके जरिये उन लोगों को अनुमति दी जाएगी, जिनका टीकाकरण हो चुका है और उनसे संक्रमण का खतरा नहीं बचा है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ब्रिटेन और स्पेन के बीच यात्रा को शुरू करने के लिए बातचीत कर रही है। 





 उन्होंने कहा कि स्पेन अपने यहां पर्यटन को फिर से शुरू करने की अनुमति देने के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ एक समझौता करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अगर यह नहीं हो पाता है, तो देश गैर ईयू देशों से बातचीत करेगा। फिलहाल, ब्रिटेन सरकार से इस बारे में बातचीत की जा रही है।






अधिकारियों ने कहा कि अगर इस साल गर्मियों में अंतरराष्ट्रीय यात्रा शुरू होती है, तो उन यात्रियों को जिनका कोविड टीकाकरण हो चुका है और इसकी जानकारी उनके पासपोर्ट पर है, उन्हें ग्रीक सीमा पर लंबी कतारों से निजात देने की अनुमति मिल सकती है।






पर्यटन मंत्री ने कहा कि ब्रिटिश बाजार हमारे लिए बेहद अहम है, लेकिन हम यूरोपीय संघ के सदस्य हैं, इसलिए पहले पर्यटन शुरू करने के लिए यूरोपीय संघ के साथ चर्चा करना जरूरी है। जब यूरोपीय संघ इस बारे में सकारात्मक रुख नहीं अपनाएगा, तो जाहिर है कि हम दूसरे देशों के साथ ग्रीन कॉरिडोर बनाने पर काम करेंगे ताकि पर्यटन उद्योग को फिर से पटरी पर लाया जा सके। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved