For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167400801
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: सीनियर सिटीजन के लिए कोरोना वैक्सीनेशन का शुभारंभ

Post Views 11

March 2, 2021

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए-आधार सप्ताह 1 से 7 मार्च -जवाजा विकास अधिकारी

सीनियर सिटीजन के लिए कोरोना वैक्सीनेशन का शुभारंभ




ब्यावर, (हेमन्त साहू)। सरकार की गाइडलाईन के अनुसार एक जनवरी 2022 को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समस्त सीनियर सिटीजन का कोरोना वैक्सीनेशन का शुभारम्भ सोमवार एक मार्च को हुआ। उपखंड अधिकारी श्वेता चौहान ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ नागरिकों का रजिस्ट्रेशन करवाते हुए राजकीय अमृत कौर हॉस्पिटल में टीकाकरण आरम्भ किया। इस चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों का भी टीकाकरण होगा।





इसके लिए 20 प्रकार की बीमारिया निर्धारित की गई है। इसके लिए यहां पर अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई। इसी के साथ उपखंड अधिकारी ने अपील की है कि समस्त सीनियर सिटीजन आवश्यक रूप से टीकाकरण कराएं। पात्र अन्य व्यक्तियों को भी इसके लिए प्रेरित करें साथ ही चिकित्सा कर्मीयों का सहयोग प्रदान करें।





कोरोना वैक्सीनेशन के लिए-आधार सप्ताह 1 से 7 मार्च -जवाजा विकास अधिकारी





 राज्य  में स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद शीघ्र ही 50 वर्ष से अधिक उम्र के  लोगों का कोरोना  वैक्सीनेशन किया जाना है। इसके लिए कोविड प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जो कि  ओटीपी सत्यापन के आधार पर होगा।





नागरिकों के आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होने चाहिए। इस संबंध में जवाजा विकास अधिकारी ने बताया कि 1 से 7 मार्च तक आधार नामांकन व अद्यतन गतिविधियों के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सभी नागरिक रजिस्ट्रेशन हेतु अपनी-अपनी ग्राम पंचायत शिविर में स्वयं का आधार कार्ड का मोबाइल लेकर आने का कहा जा रहा है।   

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved