For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173476378
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि |  Ajmer Breaking News: दीपावली से ठीक पहले सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, 2 महीने का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: होटल संचालक और उसके परिवार पर दबंगों का हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मारपीट और सबूत छिपाने का लगाया गंभीर आरोप |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के मालियान मंदिर परिसर में आज फाउंडेशन फियोर दी लोटो इंडिया संस्थान का सालाना फैंसी ड्रेस एवं खाद्य सामग्री वितरण समारोह सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: अजमेर: सीआरपीएफ ब्रिज की भुजाओं और सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: विद्या भारती हॉकी प्रतियोगिता में शामिल हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, खेल और खिलाड़ियों के विकास को सराहा   |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर जिले में पंचायत चुनाव का पहला चरण: मतदान शांतिपूर्ण जारी |  Ajmer Breaking News: अजमेर की 122 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, दिव्यांगों और बुजुर्गों में दिखा लोकतंत्र के प्रति उत्साह। |  Ajmer Breaking News: रावण दहन की ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल शंकरलाल टेपन की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; किशनगढ़ के मुंडोती गांव में अंतिम विदाई |  Ajmer Breaking News: उदयपुर के होटल में वीजा खत्म होने के बाद रह रहीं तीन थाई महिलाएं डिटेन, एक पहले भी हो चुकी डिपोर्ट; होटल संचालक पर इमिग्रेशन एक्ट में कार्रवाई | 

अजमेर न्यूज़: भारत स्वाभिमान व पतंजलि योग समिति अजमेर के तत्वावधान में त्रि दिवसीय यज्ञ प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Post Views 11

March 2, 2021

 गुलाबबाड़ी राधा रानी गार्डन में आयोजित शिविर में 45 नवीन याज्ञिक हुए निर्मित

भारत स्वाभिमान व पतंजलि योग समिति अजमेर के तत्वावधान में त्रि दिवसीय यज्ञ प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न




 गुलाबबाड़ी राधा रानी गार्डन में आयोजित शिविर में 45 नवीन याज्ञिक हुए निर्मित



 


भारत स्वाभिमान व पतंजलि योग समिति अजमेर के तत्वावधान में त्रि दिवसीय यज्ञ प्रशिक्षण शिविर का आज समापन राधा रानी गार्डन अजमेर में संपन्न हुआ, इस सम्पूर्ण शिविर में 45 नवीन याज्ञिक निर्मित हुए। इस शिविर में विशुद्ध वैदिक विधि से यज्ञ हवन (अग्निहोत्र) करने का व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण सह जिला प्रभारी आचार्य हेमन्त द्वारा दिया गया।





यज्ञ समिति के संयोजक सोहनलाल सोलंकी ने बताया कि इस शिविर में यज्ञ चिकित्सा के महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझाया गया तथा वातावरण व पर्यावरण में यज्ञ की महत्वपूर्ण भूमिका का महत्व भी बताया गया।






 इस अवसर पर यज्ञ विवेक प्रश्नोत्तरी की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमे प्रथम पुरुस्कार सुमित शर्मा, द्वितीय पुरस्कार प्रकाश नायक एवं दिलीप कुमार चौहान तथा तृतीय पुरस्कार निशी शर्मा व संजय शर्मा ने प्राप्त किया, सभी को सत्यार्थ प्रकाश से व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया, समिति के जिला प्रभारी सत्यनारायण सोनी द्वारा दिया गया, मुख्य अतिथि में अग्निवेश गहलोत, किशन चंद बंसल, विश्वास पारीक केके गौड़, डॉ धीरज उपाध्याय सम्मिलित थे।






शिविर में यज्ञ के वैज्ञानिक, औषधीय महत्व बताते हुए कहा कि यज्ञ सनातन संस्कृति की रक्षा के साथ ही हमारे विभिन्न रोगों को भी दूर करने का भी कार्य करता है, यह ऋषियों की एक वैज्ञानिक प्रणाली है जिसको प्रत्येक मनुष्य को करना चाहिए।
सभी को प्रमाण पत्र देकर प्रतिदिन यज्ञ करने का संकल्प दिलाया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved