For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170049750
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: 10 हजार का इनामी बदमाश डकैत धनसिंह उर्फ धनसा गुर्गे सहित गिरफ्तार

Post Views 131

March 2, 2021

 स्पेशल पुलिस टीम और सरवाड़ पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर किया गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

10 हजार का इनामी बदमाश डकैत धनसिंह उर्फ धनसा गुर्गे सहित गिरफ्तार




 स्पेशल पुलिस टीम और सरवाड़ पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर किया गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद





पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा द्वारा दिए गए अवैध हथियारों की धरपकड़ के निर्देश की पालना करते हुए अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने पुलिस थाना सरवाड़ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात इनामी मोस्ट वांटेड बदमाश डकैत धन सिंह उर्फ धनशा को गुर्गे सहित गिरफ्तार कर लिया।






 गिरफ्तार दोनों बदमाशों के कब्जे से दो ऑटोमेटिक पिस्टल, एक 12 बोर की बंदूक, एक देशी कट्टा, धारदार अत्याधुनिक चाकू, बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट आदि बरामद किया गया है।
 पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी धन सिंह उर्फ धनशा पर लूट, डकैती, मारपीट, हत्या, फायरिंग और आर्म्स एक्ट के कुल 37 प्रकरण दर्ज हैं। अजमेर रेंज आईजी ने इस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है।





 पुलिस ने अथक प्रयास कर धन सिंह और गुर्गे  शंकर लाल उर्फ हनुमान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved