For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173920694
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

राजस्थान न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जयपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Post Views 101

March 2, 2021

बिरला सभागार में प्रदेश कार्यसमिति की ली बैठक, 5 सत्रों के बीच  उपचुनाव को लेकर भी हुआ मंथन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जयपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत




बिरला सभागार में प्रदेश कार्यसमिति की ली बैठक, 5 सत्रों के बीच  उपचुनाव को लेकर भी हुआ मंथन




 डब्लू गोस्वामी संवाददाता जयपुर




 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को जयपुर पहुंचे। नड्डा प्रातः 10:00 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से 11 सौ बाइक सवारों के साथ रैली के रूप में  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला जयपुर एयरपोर्ट से जवाहर सर्किल, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, गांधी नगर सर्किल, जेडीए सर्किल, रामबाग सर्किल,  नारायण सिंह सर्किल,  स्टैच्यू सर्किल होते हुये अम्बेडकर सर्किल पहुंचा जंहा बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं गांधी सर्किल पर बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। जगह जगह बीजेपी के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का स्वागत किया।  जे पी नड्डा ने





बिरला सभागार में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ली। पांच सत्रों में आयोजित बैठक में प्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य प्रदेश कोर कमेटी, अनुशासन समिति पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्षों के साथ ही राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री, लोकसभा व राज्यसभा सांसद, विधायक, महापौर व जिला प्रमुख आदि आमंत्रित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved