For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169109482
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

अजमेर न्यूज़: जिला परिषद से जन जागरण के लिए जनचेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर जिला प्रमुख ने किया रवाना

Post Views 101

March 2, 2021

हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याओं का किया निदान

जिला परिषद से जन जागरण के लिए जनचेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर जिला प्रमुख ने किया रवाना




हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याओं का किया निदान





जिला परिषद में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई के दौरान आज जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के निदान के साथ साथ राज्य सरकार की योजना अंतर्गत जनचेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरा काम पूरा दाम को लेकर राज्य सरकार विशेष अभियान चला रही है। जिसके तहत अजमेर जिले में जनचेतना और जागरूकता के लिए निकाले गए रथ को जिला प्रमुख ने ग्रामीणों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाई।






सरकार द्वारा जो 210 रुपये का भुगतान मजदूरी के पेटे किया जाता है उसका पूरा काम सरकार को करके देना चाहिए इसलिए पूरा काम पूरा दाम स्लोगन को लेकर यह रथ सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए पूरे जिले भर में घूमेगा।





मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत पनेर से आए लगभग तीन चार सौ लोगों ने जिला परिषद पहुंचकर जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा से गांव के वीर तेजाजी महाराज के मंदिर के रास्ते को जल्द खुलवा कर ग्रामवासियों की धार्मिक आस्थाओं में अड़ंगा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।






 पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदाराम चौधरी ने बताया कि गांव में असामाजिक तत्वों ने प्राचीन तेजाजी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते को पत्थरों और कांटों से अवरुद्ध कर दिया है। जिसके चलते पिछले 4 दिनों से मंदिर में पूजा पाठ भी बंद है।




 जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा ने तत्काल ग्रामीणों की समस्या को सुनकर पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर से मामले में कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि आज ही रास्ता खुल जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved