For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 175358685
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

अजमेर न्यूज़: डिग्गी बाजार कपड़ा मार्केट में मामूली विवाद ने पकड़ा तूल

Post Views 71

March 2, 2021

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने बाजार किए बंद

डिग्गी बाजार कपड़ा मार्केट में मामूली विवाद ने पकड़ा तूल



आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने बाजार किए बंद





मंगलवार को डिग्गी बाजार कपड़ा मार्केट में हुए एक मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते डिग्गी बाजार सहित आसपास के बाजार बंद हो गए। व्यापारियों का हुजूम सदर कोतवाली थाने पर इकट्ठा हो गया और व्यापारियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। 






कपड़ा मार्केटडिग्गी बाज़ार में लगभग 500 दुकानदार एकजुट होकर अपने प्रतिष्ठान बंद कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जब तक टेंपो चालक और उसके साथ आए 10 12 लोग जिन्होंने व्यापारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की पकड़े नहीं जाते तब तक बाजार नहीं खोलेंगे। 





पीड़ित दुकानदार मनीष राजवानी ने बताया कि मंगलवार प्रातः अपनी दुकान को खोल कर पूजा पाठ की तैयारी कर रहे थे इस दौरान काउंटर को बाहर निकालते समय पानी के कैंपर लेकर आ रहै टेंपो ने उनके टक्कर मार दी विरोध करने पर वह झगड़े पर उतारू हो गया। टेंपो चालक ने अपने 10 - 12 दोस्तों को बुला लिया और सभी लोग हाथों में डंडे हॉकी और बेसबॉल के डंडे लेकर मारपीट पर उतारू हो गए। इस झगड़े में कई दुकानदारों के चोटे भी आई हैं कपड़े भी फट गए।





दुकानदारों की मांग है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए उसके बाद ही बाजार खोले जाएंगे।पुलिस ने व्यापारियों से शिकायत प्राप्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved