For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167974100
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

राजस्थान न्यूज़: राजनीति में आएंगे वाड्रा, दिए संकेत

Post Views 101

February 26, 2021

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा शुक्रवार को जयपुर पहुंचे

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने सुबह मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन किया। मंदिर के महंत ने उन्हें विधिवत तरीके से पूजा कराई। वाड्रा ने मंदिर के बारे में भी महंत से जानकारी ली।





इसके बाद एक टीवी मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने संकेत दिए कि वे जल्द ही राजनीति में आने को उत्सुक हैं। इसके लिए वे नियमित रूप से मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से मुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।





वाड्रा ने कहा कि वह मंदिर, मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारा जाते रहते हैं। मुझे यहां के गणेश मंदिर का पता चला तो यहां भी दर्शन करने चला गया। उन्होंने कहा- मैं 25 साल से गांधी परिवार से जुड़ा हूं। काफी जनता की पुकार है कि मैं भी राजनीति में आकर कोई जिम्मेदारी लूं। किसी क्षेत्र का नेतृत्व करूं।






हालांकि, वाड्रा ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि उनके ऊपर कई तरह के आरोप लगाकर मुश्किल में डालने की कोशिश की गई है। जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं। मैंने एजेंसियों को सभी प्रकार के कागज उपलब्ध करा दिए हैं। मेरा मानना है कि पहले इन आरोपों से मैं बाहर आ जाऊं।







वाड्रा ने कहा- भले ही उनका राजनीतिक परिवार से संबंध है। लेकिन वे राजनीति से हमेशा दूर रहे हैं। लेकिन अब वे नियमित रूप से कोई न कोई मुद्दा उठाते रहते हैं। पिछले दिनों पेट्रोल व डीजल की बढ़ती दरों के खिलाफ साइकिल से दफ्तर पहुंचकर मैंने मैसेज दिया। मैं बिजनेस के लिहाज से अपना काम करता हूं। हां, गरीबों व जरूरतमंदों की मदद के लिए मैं रोज कुछ न कुछ देता हूं, जितना मुझसे बन पड़ता है।






वाड्रा ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका जब भी बाहर निकलते हैं तो कई बार मेरे ऊपर भी मुद्दा बना दिया जाता है। वे दोनों काफी आगे जाएंगे। वे देश की भावना को समझते हैं और वे देश में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved