For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177808617
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: नाबालिग से निकाह और गर्भवती होने का मामला; मुंबई पुलिस की जीरो FIR पर पोक्सो और बाल विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज, जांच शुरू |  Ajmer Breaking News: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पोक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़क की चौड़ाई को लेकर 100 परिवारों ने खोला मोर्चा, |  Ajmer Breaking News: सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – पार्षद लक्ष्मी धोलखेड़िया |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में खेलों का रोमांच, पशु कारोबार रहा सुस्त | 

राजस्थान न्यूज़: महंगाई की मार - घरेलू गैस सिलेंडर फिर 25 रुपए महंगा, अब 798 रुपए में मिलेगा

Post Views 31

February 26, 2021

तेल कंपनियाें ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगातार 7वीं बार बढ़ाए

तेल कंपनियाें ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगातार 7वीं बार बढ़ाए हैं। गुरुवार काे घरेलू सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया। अब यह 773 रुपए की जगह 798 रुपए में मिलेगा। दो माह में रसोई गैस 150 रुपए महंगी हो चुकी है।




इनमें से 100 रुपए तो पिछले 21 दिन में बढ़े हैं। हालांकि, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 4 रुपए सस्ता कर दिया गया है। अब यह 1534.50 रुपए की जगह 1530 रुपए में मिलेगा।





एलपीजी फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि अभी कॉमर्शियल गैस 80.52 रुपए/किलो और घरेलू गैस 56.19 रुपए किलो पड़ रही है। इस हिसाब से उपभोक्ता को हर सिलेंडर पर करीब 318 रुपए सब्सिडी मिलनी चाहिए।





शहरी क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडर की डिमांड 25%, ग्रामीण क्षेत्रों में 41% कम हो गई है।




3 माह में 7 बार बढ़े दाम
तिथि घरेलू गैस कॉमर्शियल



1 दिसंबर 648 1307



15 दिसंबर 698 1343.50




1 जनवरी 698 1360



15 जनवरी 698 1550




4 फरवरी 723 1544




14 फरवरी 773 1534.50



25 फरवरी 798 1530


प्रति सिलेंडर दाम रुपए में।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved