For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178679940
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

अजमेर न्यूज़: बॉलीवुड के अभिनेत्री सारा अली खान और अमृता सिंह ने की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की जियारत

Post Views 61

February 26, 2021

ख्वाजा के आस्ताने में फूल चादर पेश कर मांगी दुआ

बॉलीवुड के अभिनेत्री सारा अली खान और अमृता सिंह ने की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की जियारत





ख्वाजा के आस्ताने में फूल चादर पेश कर मांगी दुआ




बॉलीवुड की अदाकारा सारा अली खान अपनी मां अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ आज ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में माथा टेकने पहुंची अभिनेत्री सारा अली खान के के दरगाह पहुंचने की सूचना पर उनके प्रशंसकों की दरगाह में भारी भीड़ लग गई और धक्का-मुक्की के बीच खादिम सैयद नदीम अली मोईनी ने अमृता सिंह और सारा अली खान को जियारत कराकर लच्छा भेंट किया और उनके लिए दुआ की। 






गौरतलब है कि सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ के साथ अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की। इसके बाद सिंबा, कुली नंबर वन, लव आज कल, और हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म अतरंगी रे में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। आज अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुँची सारा ने अपनी फिल्मों की कामयाबी के लिए भी ख्वाजा साहब से दुआ मांगी।




कुछ देर दरगाह में रुकने के बाद सारा अली खान और अमृता सिंह दरगाह से डिग्गी बाजार तक पैदल पहुंची और वहां से कार द्वारा जयपुर के लिए रवाना हो गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved