For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168863224
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय पर जयपुर की फर्म डिक्रीधारी के साथ पहुँची कुर्की करने

Post Views 11

February 26, 2021

वर्ष 2014 में निगम ने बिना मानकों के मेटेरियल को किया था रिजेक्ट, 3 करोड़ के बकाया पर लगा 9 करोड़ का ब्याज

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय पर जयपुर की फर्म डिक्रीधारी के साथ पहुँची कुर्की करने




वर्ष 2014 में निगम ने बिना मानकों के मेटेरियल को किया था रिजेक्ट, 3 करोड़ के बकाया पर लगा 9 करोड़ का ब्याज





इलेक्ट्रोलाइट पावर कंपनी जयपुर का डेढ़ साल पुराना लगभग 13 करोड का भुगतान एवीवीएनएल पर बकाया चल रहा है। लेकिन अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा भुगतान नहीं करने के खिलाफ कंपनी ने अदालत की शरण ली और आज अदालत के नाजिर के साथ डिक्री धारी अपने वकील को लेकर जयपुर से अजमेर पहुंचे।






कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंचे दल को एसईटीडब्ल्यू के कार्यालय को कुर्क करना था। लेकिन वह छुट्टी पर चल रहे थे। ऐसे में एमडी बीएस भाटी ने मामले में हस्तक्षेप कर डिक्रीधारी और कंपनी प्रतिनिधियों को समझाया लिहाजा आज कुर्की की प्रक्रिया टल गई।






अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंधक बी एस भाटी ने बताया कि इलेक्ट्रोलाइट पावर कंपनी ने विद्युत निगम के मानकों के विपरीत 2014 में कुछ मैटेरियल्स सप्लाई किया था। जिसकी उस वक्त 3 करोड रुपए लागत थी। लेकिन निगम ने उस मटेरियल को रिजेक्ट कर दिया।






इसके बाद इलेक्ट्रोलाइट पावर कंपनी ने अदालत की शरण ली और निगम के विरुद्ध केस को जीतकर तीन करोड रुपए के तत्कालीन भुगतान पर 9 करोड रुपए का ब्याज लगाते हुए वसूली करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब आगे निगम फर्म को भुगतान नहीं करेगा। हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट की शरण लेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved