For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174978089
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

अजमेर न्यूज़: एचआईवी के साथ  जीवन यापन करने वालों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यशाला

Post Views 111

February 26, 2021

मेडिकल कॉलेज के सेमिनार कक्ष में एआरटी सेंटर और राजस्थान स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की चर्चा

एचआईवी के साथ  जीवन यापन करने वालों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यशाला





मेडिकल कॉलेज के सेमिनार कक्ष में एआरटी सेंटर और राजस्थान स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की चर्चा





अजमेर जिले में कई लोग एचआईवी के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए सरकार ने वर्ष 2017 में कानून बनाया था। जिसके तहत उन्हें कई तरह की सुविधाएं देने की घोषणा की गई थी। लेकिन एचआईवी मरीजों को सभी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। कुछ समस्याएं भी सामने आ रही है। जिसके लिए विभिन्न विभागों के साथ सामंजस्य बैठाना बेहद जरूरी था।  इसी उद्देश्य को लेकर आज जेएलएन मेडिकल कॉलेज के सेमिनार कक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई।





 जिसमें सामाजिक न्याय अधिकारिता और रसद विभाग के साथ ही विभिन्न चिकित्सक और नर्सिंगकर्मी,एड्स डिपार्टमेंट से जुड़े कई कर्मचारी मौजूद रहे।
 जयपुर से आए राजस्थान स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी के पदाधिकारियों ने इस दौरान 2017 में एड्स पीड़ितों के लिए बनाए गए कानून को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। कार्यालय में मौजूद चिकित्सकों और अन्य विभागों के अधिकारियों को उनकी ओर से पूछे गए सवालों का जवाब दिया गया।





चर्चा की गई कि किस तरह आ रही परेशानियों को दूर कर के मरीजों को सभी सुविधाओं का लाभ दिलाया जा सके। इस दौरान एआरटी सेंटर के डॉ सी के मीणा,कॉर्डिनेटर यतीश चंद भी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved