For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167835688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार | 

अजमेर न्यूज़: जीएसटी के विरोध में केंद्र के खिलाफ व्यापारिक संगठनों का भारत बंद का आह्वान

Post Views 51

February 26, 2021

राजस्थान में बंद स्थगित, कैट को नहीं मिला समर्थन, अजमेर में व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

जीएसटी के विरोध में केंद्र के खिलाफ व्यापारिक संगठनों का भारत बंद का आह्वान



राजस्थान में बंद स्थगित, कैट को नहीं मिला समर्थन, अजमेर में व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध




जीएसटी प्रावधानों की समीक्षा को लेकर विरोध स्वरूप आज देश के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने कैट के समर्थन में भारत बंद का आह्वान किया था। लेकिन राजस्थान में बंद को स्थगित कर दिया गया। व्यापारिक संगठन कैट को राज्य सहित अजमेर में भी समर्थन नहीं मिल पाया, लेकिन अजमेर में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अंतर्गत आने वाले 14 व्यापार संगठनों से जुड़े व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और केंद्र सरकार से जीएसटी को वापस लेने या पुनः समीक्षा कर व्यापारियों को राहत देने की मांग जरूर की।






 व्यापारिक महासंघ के महासचिव अशोक दुलानी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र बंसल ने बताया कि जीएसटी से व्यापारियों को व्यापार करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना की वजह से वैसे ही व्यापार नहीं है जबकि हर बिलिंग पर जीएसटी लेने और देने के प्रावधान को मेंटेन करने में चार्टर्ड अकाउंटेंट का अतिरिक्त खर्च भी वहन करना पड़ रहा है। ऐसे अनेक खर्चों से व्यापारियों की कमर टूटने लगी है। ऐसे में जीएसटी के प्रावधान को हटा लिया जाए।





 इस मौके पर व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर व्यापारी एकता जिंदाबाद और जीएसटी वापस लो जैसे नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved