For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169108411
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

अजमेर न्यूज़: सम्राट पृथ्वीराज चौहान  राजकीय महाविद्यालय में एनएसयूआई ने विषय परिवर्तन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Post Views 91

February 26, 2021

एनएसयूआई के छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के बाहर हंगामा करने के बाद प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान  राजकीय महाविद्यालय में एनएसयूआई ने विषय परिवर्तन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन



एनएसयूआई के छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के बाहर हंगामा करने के बाद प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन





शुक्रवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में एनएसयूआई छात्र संगठन के बैनर तले सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एनएसयूआई छात्र नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्राचार्य प्रतिभा यादव को ज्ञापन सौंपकर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के विषय परिवर्तन कर उन्हें राहत दिलाने की मांग की।






छात्र प्रतिनिधि अंकित घारू ओर आकाश मेघवंशी ने बताया कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के एडमिशन फॉर्म भरते वक्त 5 विकल्प दिए गए थे लेकिन महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को पांचवा विकल्प उर्दू विषय अलॉट कर दिया। जिससे लगभग ढाई सौ छात्रों में विषय परिवर्तन की मांग को लेकर आक्रोश है।





कॉलेज प्रबंधन से उक्त विद्यार्थियों के विषय परिवर्तन करने की मांग के लिए पूर्व में भी दो बार ज्ञापन दिया गया। लेकिन कॉलेज प्रशासन सुनने को तैयार नहीं आज एक बार फिर आंदोलन और प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया है। अगर इसके बाद भी प्रथम वर्ष के छात्रों के विषय परिवर्तित नहीं किए गए तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के बाहर बैठकर काफी देर तक नारेबाजी की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved