For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177998248
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी |  Ajmer Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं — कांग्रेस नेताओं का बयान |  Ajmer Breaking News: महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच ​ |  Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। | 

उदयपुर न्यूज़: मोदी को गहलोत से सीखने की जरुरत : खाचरियावास

Post Views 31

February 26, 2021

प्रदेश के परिवहन मंत्री उदयपुर में


उदयपुर। प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास  ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सीखने की जरूरत है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता के हित में न सिर्फ वादे पूरे किए बल्कि, धरातल पर कई योजनाएं भी लेकर आए हैं। इनका सीधा लाभ जनता को मिलेगा। खाचरियावास एक दिन के प्रवास पर उदयपुर में थे। उन्होंने कहा कि  नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में अंतर है। मोदी सरकार ने आम जनता से किया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।  पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। 
खाचरियावास उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा के भटेवर भी पहुंचे, जहां उन्होंने ने उदयपुर देहात जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में खाचरियावास ने विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की। साथ ही उपचुनाव में कार्यकर्ताओं को सिर्फ पार्टी सिंबल के लिए काम करने की नसीहत भी दे डाली।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved