For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178404706
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ |  Ajmer Breaking News: जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद मैसेज न मिलने से पेंशनरों में असमंजस, 2700 फॉर्म जमा; |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आ रहे हैं, गोवंश से जान बचाने नहीं! |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद सदस्य निर्वाचन 2026 के वार्ड-वार चुनावी परिणामों का रुझान सामने आ गया है। |  Ajmer Breaking News: पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़ित युवती का आरोप व न्याय की मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोग परेशान हैं। |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में आस्था, अध्यात्म और राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह में दो दिवसीय जश्ने यौमे पैदाइश हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि मनाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: ऑस्ट्रेलिया - पांच साल तक जंगलों में भटकी भेड़ को बचाया, शरीर से निकला 35 किलो ऊन

Post Views 111

February 26, 2021

भेड़ के ऊपर जमी मिली 35 किलो ऊन

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में एक ऐसी भेड़ पाई गई है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। यह भेड़ आमतौर पर दिखने वाली भेड़ जैसी ही है लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो इसलिए वायरल हो गई क्योंकि इसके ऊपर 35 किलो ऊन की परत जमी हुई है। 





सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, इस भेड़ का नाम बराक रखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह भेड़ कम से कम पांच साल तक जंगलों में भटकती रही। जंगलों में भटकने की वजह से भेड़ के शरीर पर उगी ऊन की कटाई नहीं हो पाई, इसलिए शरीर पर 35 किलो ऊन जमा हो गया था।







यह भेड़ एक समूह को विक्टोरियन स्टेट फॉरेस्ट में भटकती मिली थी, हाल ही में उसे बचाकर एक एनिमल रेस्क्यू सेंटर पर लाया गया। यहां इस भेड़ का खूब ख्याल रखा जा रहा है। इसी सेंटर पर भेड़ के शरीर से ऊन को अलग किया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऊन के हटने के बाग ये भेड़ कैसे बाकी भेड़ों की तरह लग रही है।







मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडगर मिशन फार्म सेंचुरी के संस्थापक पैम अहर्न ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि ऊन के इतने ढेर के नीचे कोई भेड़ वास्तव में जिंदा रह सकती है। उन्होंने आगे कहा कि इस भेड़ की ऊन को कम से कम पांच साल तक नहीं काटा गया। पैम का मानना है कि जब ये भेड़ छोटी रही होगी, तभी जंगल में भटक गई होगी और इसे वापस शहर आने का रास्ता नहीं मिला होगा। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved