For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168184787
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: वार्ड नंबर 2 कोटड़ा की मुख्य सड़कें कई दिन से खुदी पड़ी होने के चलते लोग हो रहे हैं परेशान

Post Views 41

January 17, 2021

चौपहिया और दुपहिया वाहनों के कीचड़ में फंसने से हो रही हैं दुर्घटनाएं,, लोगों में बढ़ रहा है आक्रोश

वार्ड नंबर 2 कोटड़ा की मुख्य सड़कें कई दिन से खुदी पड़ी होने के चलते लोग हो रहे हैं परेशान





चौपहिया और दुपहिया वाहनों के कीचड़ में फंसने से हो रही हैं दुर्घटनाएं,, लोगों में बढ़ रहा है आक्रोश





वार्ड नंबर 2 कोटड़ा इलाके की मुख्य सड़कों को कई दिनों से सीवरेज पाइप लाइन, गैस पाइप लाइन और रिलायंस की लाइन डालने के नाम पर खोद कर लावारिस छोड़ दिया गया है। अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत हो रहे कामों के चलते खोदी गई सड़कों का काम कछुआ चाल से चल रहा है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से सड़कें एक साथ खोद दी गई है,



जिसके चलते कोटड़ा इलाके के अंदर आवागमन बिल्कुल अवरुद्ध हो चुका है। कई दुपहिया, तिपहिया ओर चौपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लोग चोटिल हो रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन और नगर निगम का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।




इलाके के लोगों ने मांग की है कि सभी विभागों के बीच सामंजस्य स्थापित कर एक-एक सड़क का कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को परेशानी से बचाया जा सके। ठेकेदार द्वारा सभी सड़कों को एक साथ खोद दिया गया है जिससे कोटड़ा के अंदर प्रवेश करने का कोई भी मार्ग सही नहीं बचा है। प्रशासन संज्ञान लेकर यथाशीघ्र क्षेत्रवासियों को राहत दिलाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved