For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169080532
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

अजमेर न्यूज़: कांग्रेस के गलत टिकट निर्धारण से कई वार्डों में प्रत्याशियों को झेलना पड़ रहा है विरोध

Post Views 151

January 17, 2021

वार्ड नंबर 25 और वार्ड नंबर 47 में थोपे गए कांग्रेस के बाहरी प्रत्याशी का जमकर विरोध

कांग्रेस के गलत टिकट निर्धारण से कई वार्डों में प्रत्याशियों को झेलना पड़ रहा है विरोध




वार्ड नंबर 25 और वार्ड नंबर 47 में थोपे गए कांग्रेस के बाहरी प्रत्याशी का जमकर विरोध



यह राज नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए एक आग का दरिया है और डूब के जाना है यह कहावत इस वक्त कांग्रस संगठन पर सटीक साबित होती दिखाई दे रही है, क्योंकि प्रदेश आलाकमान ने स्थानीय नेताओं की लिस्ट पर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए जिस तरह से टिकटों का वितरण किया है, उसे लेकर  अजमेर नगर निगम के समस्त वार्डों में विद्रोह के स्वर मुखर होने लगे हैं।




सबसे पहले वार्ड 25 की बात करते हैं जहां से कांग्रेस ने पूर्व पार्षद और सेवादल के मुख्य संगठक रहे विजय नागोरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। लेकिन आज जब विजय नागोरा वार्ड 25 में क्षेत्रवासियों से मिलने पहुंचे तो उन्हें उनके गहरे आक्रोश का शिकार होना पड़ा।





बात गाली गलौज तक जा पहुंची। यह विरोध उनके बाहरी होने के चलते उन्हें भोगना पड़ा। क्षेत्रीय लोगों का आरोप था कि स्थानीय नेतृत्व ने इसकी अनदेखी कैसे की, वार्ड के ही योग्य उम्मीदवार को टिकट न देकर बाहरी को उन पर क्यों थोपा गया। इसका खामियाजा तो कांग्रेस को भुगतना ही पड़ेगा। कांग्रेस पहले ही 80 वार्डों में से कुछ वार्डों पर अपने प्रत्याशियों तक का चयन नहीं कर पाई, जिन वार्डो पर कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किए हैं वह भी अधिकतर बाहरी हैं, ऐसे में कांग्रेस का जीतना मुश्किल है।





इसी तरह रविवार को वार्ड 47 में भी क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर कांग्रेस द्वारा थोपे गए बाहरी प्रत्याशी कीर्ति हाड़ा का पुरजोर विरोध किया।
 वार्ड 47 से कांग्रेस के टिकट पर दावेदारी करने वाले कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता धर्मेंद्र देवल की पत्नी रजनी देवल का टिकट कटने पर क्षेत्र के लोगों ने उनके समर्थन में कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि जब लॉकडाउन था तो उनकी सेवा रजनी देवल और धर्मेंद्र देवल ने की।




उस वक्त कीर्ति हाडा कहां छुपी थी, ऐसे में अब उसे वोट मांगने का अधिकार कैसे मिला।  हम रजनी देवल को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ही अपना प्रत्याशी घोषित करते हैं और उसे जीता कर नगर निगम भेजेंगे। ये हमारा प्रण है।
 गौरतलब है कि वार्ड नंबर 47 में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने बाहरी प्रत्याशियों को क्षेत्रवासियों पर थोपा है। जिसके चलते यहां निर्दलीय की जीत निश्चित मानी जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved