For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168780287
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अजमेर न्यूज़: सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए निशांत द बिगिनिंग संस्था का शुभारंभ

Post Views 71

January 17, 2021

स्वर्गीय निशांत के माता पिता द्वारा बनाई गई संस्था करेगी दुर्घटना में घायल लोगों की मदद

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए निशांत द बिगिनिंग संस्था का शुभारंभ




स्वर्गीय निशांत के माता पिता द्वारा बनाई गई संस्था करेगी दुर्घटना में घायल लोगों की मदद



 सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं दुर्घटना सहायतार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट  निशान्त द बिगिनिंग संस्था की शुरुआत रविवार को की गई।
इस संस्था का संचालन  विनोद शेखावत ओर आरती शेखावत के द्वारा पंकज टाक के सहयोग से किया जायेगा। रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए निशांत के पिता विनोद शेखावत ने बताया कि आज ही के दिन 17 जनवरी 2004 को उनके बेटे निशांत का जन्म हुआ था और 20 अप्रैल 2017 को एक सड़क दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई इसके बाद से ही उन्होंने हादसों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने की ठानी और आज संस्था का गठन किया है।




 उन्होंने बताया कि अक्सर जरा सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बनती है और हादसे में भंयकर परिणाम भुगतने पड़ते है। सड़क हादसों को लेकर लोगो को जागरूक करने के लिये फाउण्डेशन की आज नींव रखी जा रही है। संस्था का गठन सड़क हादसो की रोकथाम, आमजन की मानसिकता में जागरूकता के लिये किया गया है। कैसे लोगो को जागरूक करें की वे 18 साल से कम उम्र के बच्चों को गाड़ी ना दे। 18 साल पूर्ण होने पर जब आप गाड़ी चलाने के लायक होते है, तो आप बिना हेलमेट गाड़ी ना चलाये, बिना सीट बेल्ट लगाये गाड़ी ना चलाये, ऐसे आयोजन कर लोगो को जागरूक किया जायेगा। क्योकि ऐसे ही एक हादसे में मैं मेरे बेटे निशांत को खो चुका हूँ।



जिसका दर्द शब्दो में बयां नही कर सकता हूँ। आज मुझे वापस निशांत से मिलने की आस है इसलिए इस संस्था के माध्यम से मैं उन लोगो को मदद पहुँचाऊँगा जो ऐसे हादसे से पिड़ित है। अक्समात हुए सड़क हादसो से पिड़ितो की मदद, जैसे कोई दुर्घटना होती है वहाँ हमारी एम्बयूलेन्स पहुँच जायेगी और उसका प्राथमिक उपचार  कर एम्ब्यूलेन्स में लेकर उसे नजदीकी हॉस्पिटल पर पहुँचाएगी। यदि उसके घर वाले उस समय नही पहुँचते है तो समस्त मेडिकल दवाईयाँ व उपचार का खर्चा  संस्था वहन करेंगी। 



सड़क हादसो में घायल और सड़क हादसो का दंश झेल चुके परिवारों की मदद का बीडा भी संस्था ने उठाने का संकल्प लिया है। हम चाहते है की ऐसे परिवार जिनका इकलौता चिराग दुर्घटना में खो चुका है, उन परिवारों को जितनी मदद की जरूरत होगी संस्था उनकी मदद करने के लिये प्रयासरत रहेगी। आप संस्था के हैल्पलाईन नम्बर 8005964373 पर कॉल कर सकते हैं ओर वेबसाइट या मदद हेतु हमें मेल भी भेज सकते हैं।




 संस्था उन तक पहुँच कर उनको मदद करने जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved