For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169655787
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   |  Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को | 

राजस्थान न्यूज़: आरक्षण की मांग को लेकर ओबीसी वर्ग आंदोलन पर उतरा

Post Views 41

January 17, 2021

ओबीसी अधिकार मंच की बैठक

अनिल वनवानी: उदयपुर।  जिले के टीएसपी क्षेत्र में आरक्षण की मांग को लेकर ओबीसी वर्ग आंदोलन पर उतर आया है । जिले के झाड़ोल में ओबीसी वर्ग की विभिन्न जातियों की बैठक हुई। बैठक में फैसला हुआ कि टीएसपी क्षेत्र में भी ओबीसी वर्ग को 21 फ़ीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। इसे लेकर ओबीसी अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सुरेश मेहता को ज्ञापन भी सौंपा।

ओबीसी अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि टीएसपी क्षेत्र होने के कारण उन्हें सरकार द्वारा लागू किया गया आरक्षण नहीं मिल रहा है। ऐसे में सरकार ओबीसी वर्ग के साथ न्याय करे। इसके साथ ही टीएसपी क्षेत्र में उन्हें सरकारी भर्तियों के साथ ही पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में भी ओबीसी वर्ग का कोटा आरक्षित करे। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार द्वारा समय रहते ऐसा नहीं किया गया तो मजबूरन ओबीसी में आने वाली विभिन्न जातियों को आंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved