For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166987078
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनावों के संबंध में भाजपा कार्यालय में  प्रेस वार्ता, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने ​मतदाताओं का जताया आभार, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील |  Ajmer Breaking News: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के एसपी ऑफिस के बाहर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पेशी पर आए एक प्रेमी युगल और युवती के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। |  Ajmer Breaking News: छत पर सो रहे परिवार को ताला लगाकर बंधक बनाया, लाखों के गहने और नकदी लेकर चोर फरार |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 12 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी आयाम का शौर्य शक्ति संचलन | 

राजस्थान न्यूज़: सांभर की जनता ने एडिएम न्यायालय खोलने की मांग के लिए की आवाज बुलंद

Post Views 121

January 17, 2021

डब्लू गोस्वामी संवाददाता जयपुर ग्रामीण

डब्लू गोस्वामी संवाददाता जयपुर ग्रामीण



सांभर की जनता ने एडिएम न्यायालय खोलने की मांग के लिए की आवाज बुलंद



 सांभरलेक  उपखण्ड मुख्यालय पर दूदू की तरह एडीएम न्यायालय खोले जाने के लिये सांभर बार एसोसिएशन की ओर से पन्द्रह दिनों से चल रहे धरने प्रदशनों को शनिवार को उस वक्त और बल मिल गया जब विधानसभा क्षेत्र के समूचे व्यापार मण्डल की ओर से स्वैच्छिक बाजार बंद रखकर पूरी तरह से वकीलों का साथ दिया , इतना ही नहीं क्षेत्र में बार एसोसिएशन की ओर से जहां जहां भी सभायें कर रैलियां निकाली गयी उसमें भी सांभर , फुलेरा , जोबनेर , किशनगढ रेनवाल के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों , सदस्यों के अलावा जनप्रातिनिधियों , सामाजिक संस्थाओं यहां तक की फुटकर दुकानदार तक शामिल होकर अभिभाषक समिति की चलायी जा रही मुहिम के आखिरी नतीजे तक उनका साथ खड़े रहने का भी संकल्प दोहराया।




 पांच बत्ती चौराहे पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभा का आयोजन कर सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे कदम तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी। पदाधिकारियों ने कहा कि सांभर उपखण्ड प्रान्त का सबसे पुराना उपखण्ड है और कुछ वर्षों पहले तक दूदू व फागी तहसीलें इसके अण्डर में आती थी , लेकिन राजनीति के चलते सांभर का वजूद खत्म करने की जो साजिश चल रही है




उसको विधानसभा क्षेत्र की जनता अब समझ चुकी है , इसलिये दूदू के अण्डर में दिये गये सांभर , जोबनेर , रेनवाल , फुलेरा के न्यायिक क्षेत्राधिकार को हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। विधानसभा क्षेत्र का जो वर्चस्व है




वह कमजोर पड़ जायेगा। सांभर के अधिवक्ताओं ने इसके बाद न्यायालय परिसर में भी अपने साथियों के साथ सभा का आयोजन कर क्षेत्र के तमाम लोगों की ओर से दिये गये योगदान के लिये उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया ओर फिर से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों , अधिवक्ताओं , सदस्यों , जनप्रतिधिनियों सहित अनेक संस्थानों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved