For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170121559
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: आदर्श विद्या निकेतन के सामने अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को मारी टक्कर

Post Views 61

January 17, 2021

दुर्घटना में बाइक सवार दो भाइयों में से एक की हुई मौत, दूसरे की हालत है चिंताजनक

आदर्श विद्या निकेतन के सामने अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को मारी टक्कर



दुर्घटना में बाइक सवार दो भाइयों में से एक की हुई मौत, दूसरे की हालत है चिंताजनक




क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत बीती रात मित्तल अस्पताल के सामने आदर्श विद्या निकेतन के पास तेज गति में आ रही एक मारुति ब्रेजा कार ने गफलत से वाहन चलाते हुए बाइक पर आ रहे दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी।




 इस दुर्घटना में कोटड़ा बैरवा बस्ती के रहने वाले 20 वर्षीय देव रानीवाल  की मौत हो गई जबकि उसका भाई 21 वर्षीय अंकित रानीवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जेएलएन अस्पताल में जारी है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।




 क्रिश्चियनगंज थाने के एएसआई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कार चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। दुर्घटना स्थल से कार को जप्त कर लिया गया है। वहीं मृतक देव रानीवाल  का जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।




 पूर्व पार्षद कमल बेरवा ने बताया कि समाज के दो सगे भाइयों के साथ हुई दुर्घटना में एक की मृत्यु हो गई है, जबकि दूसरे की हालत अस्पताल में गंभीर है। उन्हें बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही देव और अंकित रानीवाल के पिता का भी निधन हो चुका है। ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved