For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169153908
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

अजमेर न्यूज़: पहली विद्युतीकृत यात्री गाड़ी उदयपुर स्टेशन पहुंची

Post Views 151

January 17, 2021

बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी 

पहली विद्युतीकृत यात्री गाड़ी उदयपुर स्टेशन पहुंची, बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी 




अजमेर -उदयपुर खंड के विद्युतीकरण के पश्चात उम्मीद की जा रही थी कि शीघ्र ही इस मार्ग पर विद्युतीकरण इंजन युक्त रेलगाड़ियों का संचालन प्रारंभ होगा। उम्मीदों पर खरा उतरते हुए रेल प्रशासन द्वारा पहले  विद्युतीकरण इंजन युक्त मालगाड़ी का संचालन इस मार्ग पर किया गया तत्पश्चात अब दिनांक 16.1.2021 को गाड़ी संख्या 02993 दिल्ली सराय रोहिल्ला -उदयपुर  चेतक एक्सप्रेस को इस रेल मार्ग पर विद्युत इंजन से संचालित किया गया।





इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अंतर्गत यह गाड़ी दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिनाँक 16.01.2021 को  19:35 बजे रवाना होकर आज दिनांक 17.0.2021 को प्रातः 7:30 बजे उदयपुर स्टेशन पहुंची । उदयपुर स्टेशन पर इस गाड़ी का निर्धारित समय 7:50 बजे है इस प्रकार गाड़ी 20 मिनट पहले ही उदयपुर स्टेशन पहुंची, जिससे विद्युतीकरण के फलस्वरुप संचालन समय में बचत की पुष्टि होती है इसी प्रकार विद्युतीकतरण के फल स्वरुप पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी , यद्यपि फिलहाल समय सारणी में परिवर्तन नही किया गया है।





मंडल रेल प्रबंधक अजमेर  नवीन कुमार परसुरामका ने इस मार्ग के स्टेशनों से संबंधित आम यात्रियों व रेल अधिकारी व कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा की इससे रेल यात्रियों के समय में बचत होगी और वे सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे तथा धीरे धीरे इस मार्ग की अन्य रेलगाड़ियां भी विद्युत इंजन युक्त होंगी ।





दिनांक 19.01.2021 को उदयपुर से रवाना होने वाली चेतक एक्सप्रेस  इलेक्ट्रिक इंजन के माध्यम से संचालित की जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02991/02992  जयपुर –उदयपुर –जयपुर स्पेशल को भी इलेक्ट्रिक इंजन के माध्यम से संचालित किए जाने का निर्णय लिया है।





इसके अंतर्गत कल दिनांक 18.01.2021 से गाड़ी संख्या 02991 उदयपुर– जयपुर स्पेशल  तथा गाड़ी संख्या 02992 जयपुर –उदयपुर स्पेशल से इलेक्ट्रिक रेल सेवा के रूप में संचालित की जाएगी। 

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved