For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170203200
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

राष्ट्रीय न्यूज़: टीका लगने के बाद पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं

Post Views 201

January 17, 2021

टीका लगने के बाद बोलीं हस्तियां, टीका पूरी तरह सुरक्षित, हम सामान्य

कोरोना अभियान के पहले दिन कई मुख्यमंत्रियों के साथ केरल की स्वास्थ्यमंत्री और नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल के साथ अन्य ने टीका लगवाया। सभी ने एक सुर में कहा कि वो पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं।




जम्मू-कश्मीर के ले. गर्वनर मनोज सिन्हा ने कहा कि  महामारी का इतिहास लिखा जाएगा तो कोविड वॉरियर्स का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि टीका लगने के दो सप्ताह बाद शरीर में एंटीबॉडीज बनना शुरू होगी।





28 दिन पूरे होने पर दूसरा टीका लगने के बाद इसका पूर्ण असर दिखेगा। करीब डेढ़ महीने तक धैर्य रखें, बेहतर नतीजे आएंगे। टीका लगने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि  टीका सभी को लगना है।





केरल की स्वास्थ्यमंत्री केके शैलता ने कहा कि टीका लगने के बाद महामारी खत्म नहीं होगी। हमें सभी जरूरी नियमों का पालन करना होगा। संक्रमण के खिलाफ धीरे-धीरे प्रतिरोधक तंत्र मजबूत होगा।





पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने बताया कि हम धीरे-धीरे महामारी के दौर से बाहर आ रहे हैं। टीका लगने के बाद ऐसा लग रहा है कि जिंदगी पटरी पर लौट रही है। एजेंसी।




सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि कोविशील्ड टीका सुरक्षित व असरदार है। मैं टीका लगवाकर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हूं। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के प्रशासनिक विभाग के कर्मचारी नवीन कुमार ने बताया कि टीका लगने के बाद मैं पूरी तरह सामान्य हूं।






नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि मैंने भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवाक्सिन लगवाई है। मुझे विश्वास है कि ये वैक्सीन बेहतर और आने वाले समय में इसका असर दिखेगा।





दिल्ली में पहला टीका मनीष कुमार को लगा तो उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वो पूरी तरह सुरक्षित हैं। पश्चिम बंगाल में पहला टीका बिपाशा सेठ को लगा तो उन्होंने कहा कि ये मानवता के लिए बड़ा दिन है, पहली डोज लगने के बाद मैं अच्छा महसूस कर रही हूं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved