For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170010800
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: नई नीति से पीछे हटने को तैयार नहीं व्हाट्सएप

Post Views 81

January 17, 2021

खतरा टला, पर अभी खत्म नहीं हुआ

हाल ही में व्हाट्सएप कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर मचे बवाल के बीच व्हाट्सएप ने घोषणा की कि उसने अपने नियोजित गोपनीयता अपडेट को स्थगित कर दिया है। कंपनी ने कहा कि लोगों के बीच गलत सूचना पहुंचने के कारण गोपनीयता अपडेट को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।





ऐसे में खतरा टला जरूर है, पर खत्म नहीं हुआ है। कंपनी ने कहा है कि उसने निजता और सुरक्षा को लेकर फैले भ्रम को मिटाने के लिए यह फैसला लिया है ताकि लोगों को नए बदलाव ठीक से समझने के लिए ज्यादा वक्त मिल सके। कंपनी ने अब भी इस स्थिति को वापस लेने की बात नहीं कही है।






जो उपयोगकर्ता इसके खिलाफ हैं, उनके पास अभी से संतुष्ट होने की वजह नहीं है। वे अगले चार महीने बिना रोकटोक व्हाट्सएप का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन 15 मई से अकाउंट बंद करने की धमकी अब भी फेसबुक दे रहा है। जो लोग रजामंदी दे चुके हैं उन पर ये नीति 15 मई से लागू होगी। ऐसे लोग अपनी सहमति वापस नहीं ले सकते यानि इनकी जानकारी साझा होती रहेगी।

 





नई नीति के चलते लाखों लोग सिग्नल और टेलीग्राम जैसे प्रतिद्वंदी मंचों पर स्थांतरित होने लगे थे। इससे कंपनी को बड़ा झटका लगा। व्हाट्सएप का बड़ा बाजार माने जाने वाले भारत में पिछले हफ्ते सिग्नल एप पहले पायदान पर आ पहुंचा था। विशेषज्ञों का मानना है कि नया अपडेट इसी वजह से टाला गया है। 






व्हाट्सएप 15 मई से लोगों का अकाउंट डिलीट करता है तो उसे उपयोगकर्ताओं से अधिक नुकसान होगा। लोग फोन में एक से ज्यादा मैसेजिंग एप रखने लगेंगे। वैकल्पिक मैसेजिंग एप अपनाकर व्हाट्सएप से किनारा भी कर सकते हैं। विश्व में उसके 200 करोड़ और भारत में 40 करोड़ उपयोगकर्ता में से बड़ी संख्या छिटक सकती है। 






कंपनी ने कहा है कि व्हाट्सएप का आधार एक सरल विचार है। आप अपने दोस्तों या परिवारों के सात जो कुछ भी साझा करते हैं वह आपके बीच ही रहेगा। इसका अर्थ यह है कि हम एंड टू एंड एनक्रिप्शन से आपके निजी संवाद की हमेशा रक्षा करेंगे। इसलिए व्हाट्सएप या फेसबुक इन निजी संदेशों को नहीं देख सकते हैं। 






कंपनी ने कहा, आठ फरवरी को किसी का भी अकाउंट डिलीट या निलंबित नहीं होगा। हम नीति की समीक्षा करने के लिए लोगों के पास जाएंगे। 15 मई को नए व्यवसायिक विकल्प उपलब्ध होंगे। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट से भ्रम दूर करने की कोशिश की है और एक चार्ट भी जारी किया है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved