For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170396302
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: ऑस्ट्रेलिया में गूगल सर्च में खबरें मिलना बंद

Post Views 51

January 17, 2021

सरकार ने लगाई फटकार

ऑस्ट्रेलिया में गूगल ने अपने सर्च परिणामों में खबरें दिखाना बंद कर दिया है। इसका खुलासा वेबसाइटों द्वारा शिकायत करने पर हुआ। गूगल ने इसे नीतिगत बदलाव बताते हुए रोक की बात मान ली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया सरकार ने चोरी-छिपे लगाई गई पाबंदी पर गूगल को फटकार लगाई है। 





इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के कोषाध्यक्ष जॉश फ्राइडनबर्ग ने नाराजगी जताकर कहा कि कंटेंट ब्लॉक करने के बजाय गूगल इन खबरों का पैसा चुकाने की तैयारी करे। 





गूगल ने सफाई दी है कि उसने प्रयोग के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के कुल गूगल उपयोगकर्ताओं में एक एक प्रतिशत पर ये बदलाव किए हैं। यह प्रयोग फरवरी तक चलेगा। दरअसल ऑस्ट्रेलिया सरकार गूगल, फेसबुक सहित कई टेक कंपनियों पर कानून ला रही है जिसके तहत वे समाचार संस्थानों का कंटेंट दिखाकर जो कमाई कर रहे हैं उसमें से संस्थानों को पैसा देना होगा। 





उपयोगकर्ता की पसंद से संबंधित डाटा भी यहां के दो प्रसारण संस्थानों से साझा करने के लिए कहा जा रहा है। वे ऐसा नहीं करते हैं तो सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी तय करेगा कि कंपनियां कितना पैसा चुकाएं। 





फेसबुक भी ऑस्ट्रेलिया के नए कानून का विरोध कर रहा है। उसने हाल ही में धमकी दी थी कि अगर कानून लागू हुआ तो वह ऑस्ट्रेलिया में अपने प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ताओं को खबरें साझा करने से रोक देगा। 






अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन करने के बाद सिर्फ दो दिन में फेसबुक व ट्विटर का बाजार मूल्य 3.77 लाख करोड़ घट गया है। शेयरधारकों ने बड़ी संख्या में इसके शेयर बेचे हैं। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved