For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173860040
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की जागरूक एवं जिम्मेदार भागीदारी आवश्यक – केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना के लिए रेलवे मनाएगा ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी के बलिदान को किया नमन, सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन |  Ajmer Breaking News: भारत की युवा शक्ति 2047 तक भारत को विश्व की महान आर्थिक शक्ति बनाएं  भागीरथ चौधरी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  |  Ajmer Breaking News: विद्या भवन ऑडिटोरियम में एजुकेशन टू एडमिनिस्ट्रेशन विषय पर संवाद |  Ajmer Breaking News: स्पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज आम चुनाव-2026 द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि |  Ajmer Breaking News: दीपावली से ठीक पहले सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, 2 महीने का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: अमेरिका से लौटने पर आचार्य मोक्षराज का अभिनंदन आज

Post Views 111

January 16, 2021

भारतीय संस्कृति शिक्षक के रूप में तीन वर्ष  वाशिंगटन डीसी में किया कार्य

अमेरिका से लौटने पर आचार्य मोक्षराज का अभिनंदन आज




भारतीय संस्कृति शिक्षक के रूप में तीन वर्ष  वाशिंगटन डीसी में किया कार्य




अजमेर(वि)।भारतीय संस्कृति शिक्षक के रूप में विगत तीन वर्ष से वाशिंगटन दूतावास में सेवारत रहे आचार्य डॉ मोक्षराज  का  अजमेर लौटने पर रविवार को केसरगंज स्थित डीएवी स्कूल में भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति तथा आर्य समाज केसरगंज द्वारा अभिनंदन किया जाएगा।भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक नेमीचंद तंबोली व आर्य समाज केसर गंज के मंत्री चंदराम आर्य ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आचार्य मोक्षराज रविवार को प्रातः 8:30 बजे डीएवी स्कूल केसरगंज पहुंचेंगे।





9:30 बजे तक यहाँ प्रत्येक रविवार को होने वाले हवन यज्ञ में शामिल होंगे, इसके पश्चात 10:00 बजे तक पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ता, आर्य समाज व अन्य संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद आचार्य मोक्षराज यहां से महर्षि दयानंद सरस्वती निर्वाण स्थली भिनाय कोठी जाएंगे ।यहां महर्षि दयानंद को नमन करने के बाद ऋषि उद्यान जाएंगे।




भारत तपस्वी संतों का देश- डॉ. मोक्षराज ( योगऋषि स्वामी रामदेव से मिले योगगुरु आचार्य मोक्षराज)






अमेरिका में योग, भारत की संस्कृति व भाषा की शिक्षा देने वाले प्रसिद्ध योगगुरु एवं भारतीय संस्कृति शिक्षक डॉ. मोक्षराज ने रविवार को योगऋषि स्वामी रामदेव से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. मोक्षराज भारतीय राजदूतावास वाशिंगटन डीसी में तीन वर्ष तक सेवा प्रदान कर हाल ही में भारत लौटे हैं ।





डॉ. मोक्षराज स्वामी रामदेव के स्वदेशी प्रेम, व्यापक योग प्रचार, गुरुकुल प्रबंधन, गोपालन, गौ-नस्ल सुधार, वेद प्रचार, हिंदी भाषा प्रचार, आयुर्वेद के पुनरुद्धार तथा दृढ़ राष्ट्रभक्ति से प्रभावित हैं।  वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास में नियुक्त रहे प्रथम सांस्कृतिक राजनयिक डॉ. मोक्षराज ने अमेरिका से लौटकर शनिवार को स्वामी रामदेव महाराज से हरिद्वार में भेंट की।





डॉ. मोक्षराज ने व्हाइट हाउस, कैपिटॉल हिल तथा वॉशिंगटन मोनुमेंट के सामने लगातार तीन वर्ष तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है । वे वहाँ 25 से अधिक देशों के नागरिकों को योग की शिक्षा दे चुके हैं ।  अमेरिका में रहते हुए उन्होंने मैरिलैंड, वर्जीनिया, वेस्ट वर्जीनिया, केंटकी तथा वाशिंगटन डीसी राज्य सहित, वियतनाम, इंडोनेशिया, रूस, इटली, जर्मनी, चीन,जापान आदि देशों के राजनयिकों को भी योग सिखाया है ।





वे एम्बेसी द्वारा गोद लिए गए वाशिंगटन डीसी स्थित दो विद्यालयों ‘द हार्टी एलिमेंटरी स्कूल’ तथा ‘नेल एलीमेंटरी स्कूल’  के बच्चों को भी योग सिखा चुके हैं। साथ ही उन्होंने अमेरिकन यूनिवर्सिटी, जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी, जॉर्ज मैसन यूनिवर्सिटी वर्जीनिया तथा यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैरीलैंड के छात्रों को भी योग की शिक्षा दी है। उनके योग कार्यक्रमों से हॉलीवुड, वर्ल्ड बैंक, वर्ल्ड प्रैस, डब्लूएचओ, इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर, संयुक्त राष्ट्र महासंघ के लोग भी लाभान्वित हुए हैं।






डॉ. मोक्षराज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के अवसर पर तीन दर्जन से अधिक विभिन्न संस्थाओं को दूतावास से जोडा है। इन संस्थाओं में भारतीय एवं अमेरिकी मूल की संस्थाएं शामिल हैं।  भारतीय राजदूतावास में डॉ. मोक्षराज की नियुक्ति से अमेरिकी भारतीय समुदाय में प्रसन्नता एवं संतोष की लहर दौड़ी है, जिसके लिए वहाँ के प्रमुख लीडर्स ने भारत-सरकार के योग एवं संस्कृति संबंधी कार्यक्रमों की विशेष सराहना की है। 





अमेरिका से 2 जनवरी को भारत लौटे डॉ. मोक्षराज ने नियमानुसार 14 दिन की कोरंटाइन अवधि पूर्ण करने के पश्चात् 15 जनवरी शुक्रवार को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, नई दिल्ली में कार्यग्रहण किया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के भरतपुर में जन्मे तथा अजमेर निवासी डॉ. मोक्षराज ने अजमेर जिले में आयोजित हुए पहले, दूसरे एवं तीसरे ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों का भी नेतृत्व किया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved