For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169328985
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

राजस्थान न्यूज़: दुनिया के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान का हाे चुका आगाज

Post Views 171

January 16, 2021

राजस्थान में वैक्सीनेशन

दुनिया के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान का आगाज हाे चुका है। राजस्थान में शनिवार को 167 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. वीबी सिंह को पहला टीका लगाया गया।




प्रदेश के सभी 33 जिलों में पहला टीका डॉक्टर्स को ही लगाया गया। अलवर में 3 हेल्थवर्कर ने खाली पेट टीका लगवाया, इसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अब ठीक है।




जयपुर में 21 सेंटर्स सहित प्रदेश के सभी शहरों इसके साथ ही अब हेल्थ वॉरियर्स को टीका लगाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वे बेहद उत्साह में दिखाई दे रहे हैं। कारण, उन्हें पूरी दुनिया के सबसे बड़े टीका अभियान का अग्रज चुना गया है। जयपुर के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस में अभी प्रक्रिया चल रही है।




जयपुर के एसएमएस अस्पताल से प्रदेश का पहला टीका मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को लगना था। साढ़े बारह बजे तक वे ऑपचारिकता में ही लगे रहे। प्रदेश का पहला टीका अधिकृत रूप से घोषित होने के बावजूद दोपहर 12:45 बजे लगा। जबकि जयपुर के कांवटिया अस्पताल में इसकी शुरुआत तय समय पर हो गई।




टीकाकरण के लिए जिन्हें चुना गया, उन्हें माेबाइल पर एसएमएस से इसकी जानकारी दे दी गई थी, इसलिए सभी तय समय पर पहुंचे और टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। ये सभी बेहद उत्साहित दिख रहे हैं।




बीकानेर के जिरियेट्रिक सेंटर पर वैक्सीनेशन पर पहला टीका तो पीबीएम अधीक्षक परमेंद्र सिरोही को पहला टीका लगा दिया गया है। सूची में पहला नाम सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट आयुष नागपाल का है। आयुष का कहना है कि टीका लगवाना सच में रोमांचक है।





कोटा शहर में नए अस्पताल में सबसे पहला टीका मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल के लगाया गया। पहले चरण के लिए 2 हजार 570 डोज भेजी गई है। यहां हेल्थ केयर वर्कर की तैयार लाइन लिस्टिंग में डॉक्टर से लेकर सफाईकर्मी, वार्ड बॉय, व ड्राइवर शामिल है।





अलवर में कोरोना वैक्सीनेशन का सिलसिला तेजी से चल रहा है। यहां एक हेल्थ वर्कर ने टीका लगवाया, लेकिन कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे चक्कर आने लगे। डॉक्टर का कहना है कि उसने खाली पेट वैक्सीन लगवाया, इसलिए चक्कर आए। इसमें तनाव की कोई बात नहीं है। अब ठीक है। यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।




अजमेर जिले में पहले दिन 7 स्थानों पर 100-100 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा रही है। यहां पहला टीका मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल वीबी सिंह को लगाया गया। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के अलावा केकड़ी के जिला चिकित्सालय में मुख्य आयोजन किया जा रहा है।





लेकसिटी में पहला टीका सीएमएचओ दिनेश खराड़ी को लगाया गया है। इसके साथ ही जिले में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है।




जिले के अस्पताल में पहला टीका डॉ. विशाल को लगाया गया। कलेक्टर भी यहां मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी हैल्थवर्कर्स को बधाई दी। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर रहे थे तो सभी हैल्थ वर्कर जिन्हें टीका लगाया जा रहा है, बेहद उत्साहित थे।





जिले में पहला टीका सीएमएचओ कप्तान सिंह को लगवाया गया। जनाना अस्पताल में पहला टीका अविनाश पांडे को लगा। जिले के वैर और नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मंगल टीके लगाने की शुरूआत हो गई।





राज्य में पहले चरण का अभियान 10 दिन चलेगा। इसमें 16, 18, 19, 22, 23, 25, 27, 29, 30 और 31 जनवरी का दिन शामिल हैं। निदेशक लक्ष्मण सिंह ओला ने बताया कि पहले चरण पूरा होने और केन्द्र सरकार से निर्देश मिलने के बाद धीरे-धीरे वैक्सीनेशन सेंटर्स की संख्या को बढ़ाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा हैल्थ वर्करों, फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved