For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167676120
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: कांग्रेस ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, 80 वार्डों में से मात्र 76 पर ही खड़े किये प्रत्याशी

Post Views 241

January 16, 2021

 चुनाव नामांकन के सिंबल सौंपने के बावजूद सार्वजनिक नहीं की गई सूची, गफलत के कारण कांग्रेसी हुए बागी

कांग्रेस ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, 80 वार्डों में से मात्र 76 पर ही खड़े किये प्रत्याशी




 चुनाव नामांकन के सिंबल सौंपने के बावजूद सार्वजनिक नहीं की गई सूची, गफलत के कारण कांग्रेसी हुए बागी




नामांकन भरने के दूसरे दिन दोनों ही राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों ने दिखाए बग़ावती तेवर खुलकर चुनाव मैदान में उतरे बागी, कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय ताल ठोक कर कांग्रेस को आईना दिखाने की दी चेतावनी।  सर्वप्रथम  बात करते हैं वार्ड एक से कांग्रेस के टिकट पर उम्मीदवारी जताने वाले 35 साल पुराने कांग्रेस के सच्चे सिपाही शैलेंद्र अग्रवाल की जो निवर्तमान पार्षद भी रहे हैं, उन्होंने वार्ड नंबर 1 से टिकट की दावेदारी जताई थी। लेकिन पार्टी ने ऐन वक्त पर उनका टिकट रद्द कर दिया और पुराने बागी रहे कांग्रेसी को टिकट देकर इस वार्ड के समीकरण ही बदल दिए। शैलेंद्र अग्रवाल ने अपने आक्रोश का इजहार करते हुए कहा कि वह वार्ड नंबर 1, 2 और 3  के अंदर निर्दलीय प्रत्याशी खड़े करेंगे और इस बार ना तो भाजपा और ना ही कांग्रेस बोर्ड बना पाएगी बोर्ड निर्दलीय ही बनाएंगे।




इसी तरह वार्ड 35 से कांग्रेस से टिकट मांग रहे पूर्व पार्षद चंदन सिंह ने भी कांग्रेस से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
 चंदन सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर कई तरह के आरोप लगाते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की।




कांग्रेस से वार्ड 42 से टिकट मांग रहे काजल ईश्वर राजोरिया जो कि एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और जिला कांग्रेस में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं ने भी साफ तौर पर कहा कि इस बार निगम चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी।



 कांग्रेस हारेगी सिर्फ अपने कर्मों की वजह से उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि वार्ड 43 48 और 49 में वे निर्दलीय प्रत्याशियों को खड़ा करेंगे और वह जीत कर दिखाएंगे। इस वार्ड में ना तो कांग्रेस और ना ही बीजेपी जीत पाएगी।




ऐसा नहीं है कि बगावत सिर्फ कांग्रेस में ही दिखाई दे रही है, भाजपा में भी बगावत  करने वालों की कोई कमी नहीं है। अपना टिकट एन वक्त पर कट जाने से नाराज वार्ड 45 की दावेदार कुसुम राठौड़ ने आरोप लगाया है कि बीती रात तक उनका टिकट फाइनल था सिंबल भी अलॉट था। लेकिन रात को फोन आया जिसमें पैसों की डिमांड की गई और उसके बाद ही टिकट  काट दिया। किसी बाहरी उम्मीदवार  मनीषा कुमारी को टिकट दे दिया गया। जबकि वे स्थानीय है और जनरल भी हैं।




कांग्रेस की हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस ने गफलत में या कहे जानबूझकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में उम्मीदवार तक घोषित नहीं किए। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 11 12 और 13 में प्रत्याशी घोषित नहीं किया और ना ही सिंबल दिए, वहीं वार्ड नंबर 29  में कांग्रेस चुनाव से पहले ही सीट गंवा बैठी और भाजपा की झोली में वार्ड 29 की सीट डाल दी।यंहा कांग्रेस ने प्रत्याशी खड़ा ही नहीं किया। 80 वार्डों में से 76 वार्डो में प्रत्याशी और सिंबल घोषित करने की बात कांग्रेस कह रही है।लेकिन नामांकन भरने के दूसरे दिन शाम तक भी अधिकारिक लिस्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया, जिसके चलते नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों में भी संशय की स्थिति बनी रही। वही दरगाह, ढाई दिन का झोपड़ा और आसपास के इलाकों में कांग्रेस के खिलाफ ब्लैक डे मनाते हुए पोस्टर लगा दिए गए। मुस्लिम बाहूल्य इलाकों में कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी है।
 शामिर खान ने बताया कि मुसलमानों को कांग्रेस सदा से वोट बैंक समझती है जबकि मुसलमानों ने कभी भी दूसरी किसी पार्टी को अपना राजनीतिक दल नहीं माना। सिर्फ कांग्रेस को ही वोट देते रहे लेकिन कांग्रेस उन्हें सिर्फ अपना वोट बैंक ही समझती है ऐसे में पार्टी को अब उसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा।


इसी तरह पलटन बाजार निवासी मनोज कुमार सागर ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराते हुए  निगम में वार्ड नंबर 13 से चुनाव प्रत्याशी अब्दुल हमीद खान का नामांकन रद्द करने की अपील की है।




 मनोज कुमार सागर के वकील ने बताया कि अब्दुल हमीद के 1995 के बाद तीसरी संतान पैदा हुई है, जिसका उल्लेख उन्होंने नामांकन भरते समय नहीं किया जो की विधि विरुद्ध है। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका नामांकन रद्द किया जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved