For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169651131
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   |  Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को | 

राष्ट्रीय न्यूज़: किसानों के मुद्दे पर दिल्ली में 30 को भूख हड़ताल करेंगे अन्ना हजारे

Post Views 61

January 16, 2021

अन्ना हजारे कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन का हिस्सा बनेंगे

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर  किसानों के मुद्दे पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो 30 जनवरी से दिल्ली में किसानों के मुद्दे पर अपने जीवन का अंतिम भूख हड़ताल करेंगे।





अन्ना ने कहा कि उन्होंने रामलीला मैदान में आमरण अनशन करने की अनुमति देने की मांग की है। अगर रामलीला मैदान में अनशन की अनुमति नहीं मिलेगी तो जहां जगह उपलब्ध होगी वहीं अनशन शुरू करूंगा।





अन्ना ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया है। सरकार बीते तीन साल से किसानों के मुद्दे पर सिर्फ आश्वासन दे रही है। लेकिन अब आश्वासन पर भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि नए कृषि कानून लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं और विधेयकों का मसौदा बनाने में जन भागीदारी जरूरी है।




उन्होंने कहा कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विभिन्न किसान संगठनों के जारी आंदोलन को लेकर बीते 14 दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री नेरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर आगाह किया था कि कृषि पर एमएस स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों समेत उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह भूख हड़ताल करेंगे।





उन्होंने कृषि लागत और मूल्य के लिए आयोग को स्वायत्तता प्रदान करने की भी मांग की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved