For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169012812
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

राष्ट्रीय न्यूज़: अभी और पड़ेगी ठिठुरन वाली ठंड

Post Views 91

January 16, 2021

उत्तर-पश्चिम भारत में 2-4 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम पारा

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में अभी ठिठुरन वाली ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।






 
विभाग ने कहा है कि उत्तर/उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाओं के प्रभाव के चलते न्यूनतम पारे में कमी आने की संभावना है। इसके चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर राजस्थान, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में अगले तीन दिनों तक बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।






साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान शीत लहर या बहुत अधिक शीत लहर चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले दो से तीन दिन तक दिन में भी ठंड पड़ेगी। 






मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले दो दिनों के दौरान गरज-बिजली के साथ बारिश हो सकती है। 19 जनवरी के आसपास तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और कर्नाटक के दक्षिणी इलाकों समेत तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे भी बारिश के हालात बने रहेंगे और बारिश भी हो सकती है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved