For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169088742
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: जो बाइडन के शपथ ग्रहण से पहले ही वॉशिंगटन डीसी छोड़ देंगे डोनाल्ड ट्रंप

Post Views 11

January 16, 2021

अमेरिका में शपथ ग्रहण से पहले ही वॉशिंगटन डीसी छोड़ देंगे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका में जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन डीसी छोड़कर चले जाएंगे। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।




जानकारी के अनुसार, जो बाइडन अगले सप्ताह बुधवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसी दिन सुबह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन डीसी को छोड़कर फ्लोरिडा चले जाएंगे। ट्रंप फ्लोरिडा में रहकर नई शुरुआत करेंगे।




ट्रंप प्रशासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनका विदाई समारोह ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में आयोजित किया जाएगा। यहीं से ट्रंप फ्लोरिडा के लिए रवाना होंगे।





बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को जो बाइडन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल न होने का एलान किया था। ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा था, उन सबके लिए जिन्होंने यह पूछा, मैं 20 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में शिरकत नहीं करूंगा।




बता दें कि जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के अगले राषट्रपति और कमला हैरिस उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। ट्रंप ने एक तरह से इशारा कर दिया था कि भले ही उन्होंने सत्ता का हत्तातंतरण स्वीकार कर लिया है लेकिन, चुनावी नतीजों को लेकर उनका विरोध पहले की तरह बरकरार है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved