For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170096716
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: चीन में  कोरोना वायरस का नया खुलासा

Post Views 191

January 16, 2021

आइसक्रीम से भी फैलता है कोरोना! चीन में मचा हड़कंप

कोरोना वायरस को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अभी तक कोरोना वायरस इंसानों में फैल रहा था लेकिन अब खाने के सामान में भी कोविड-19 की पुष्टि हो रही है। चीन में यह खास मामला सामने आया है, जहां आइसक्रीम तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है।





इस खबर के बाद से चीन में हड़कंप मच गया है और चीनी अधिकारी संक्रमण के खतरे का पता लगाने के लिए जांच में जुट गए हैं। स्थानीय दुकानों में बनाई जाने वाली आइसक्रीम के तीन सैंपल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह मामला देश के उत्तर पूर्व इलाके टियानजिन नगरपालिका का है।





टियानजिन डकियाडो फूड कंपनी की ओर से 4,836 आइसक्रीम के डिब्बे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 2,089 डिब्बों को अब स्टोरेज में सील कर दिया गया है। चीनी मीडिया के मुताबिक संक्रमित डिब्बों में से 1,812 डिब्बों को दूसरे प्रांंतों में भेज दिया गया है और 935 डिब्बे स्थानीय बाजार में प्रवेश कर चुके हैं, जिनमें से 65 डिब्बों की बिक्री हो गई है। 




1,662 कर्मचारियों को खुद से आइसोलेशन और टेस्टिंग के निर्देश दे दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के वायरोलोजिस्ट डॉक्टर स्टीफन ग्रिफिन का कहना है कि आइसक्रीम के डिब्बों में कोरोना की पुष्टि इंसानों की वजह से हुई है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी संभावना है कि प्रोडक्शन प्लांट में वायरस फैला है। 




उन्होंने आगे कहा कि आइसक्रीम फैट से बनी होती है और उसे कोल्ड स्टोरेज में रखा जाता है, जिसकी वजह से वायरस को वहां पनपने में आसानी हो गई होगी। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि हमें इस बात से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है कि आइसक्रीम का हर डिब्बा अचानक से कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाएगा। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved