For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177953393
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: नाबालिग से निकाह और गर्भवती होने का मामला; मुंबई पुलिस की जीरो FIR पर पोक्सो और बाल विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज, जांच शुरू |  Ajmer Breaking News: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पोक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़क की चौड़ाई को लेकर 100 परिवारों ने खोला मोर्चा, |  Ajmer Breaking News: सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – पार्षद लक्ष्मी धोलखेड़िया |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में खेलों का रोमांच, पशु कारोबार रहा सुस्त | 

अजमेर न्यूज़: सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में हरे भरे पेड़ काटने के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

Post Views 151

January 16, 2021

कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में हरे भरे पेड़ काटने के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन



कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग




अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एसएफडी के छात्रों द्वारा शनिवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय प्रांगण में लगे बरसों पुराने हरे-भरे पेड़ों को काटने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष के सामने धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एबीवीपी के महानगर मंत्री विकास गौरा के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य दीपक मेहरा को ज्ञापन देकर 5 दिन में दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की। 



 एबीवीपी छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि 5 दिनों में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। गोरा ने बताया कि एक तरफ महाविद्यालय में लगे दशकों पुराने पेड़ों को काट कर बेचा जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ राज्य सरकार और केंद्र सरकार वृक्षारोपण अभियान चला रही है। महाविद्यालय प्रशासन बिना अनुमति और एनओसी के हरे पेड़ों को काटने में लगा है जो कि अपराध है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved