For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162362711
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के कांग्रेस पार्षद बेंगलुरु में, 42 का दावा |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल कार्यालय परिसर मे आरपीएफ द्वारा सफाई कार्य |  Ajmer Breaking News: भाद्र मास,शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानी 19 सितंबर 2026 को मेडिकल कॉलेज में उत्साहपूर्वक महर्षि दधीचि जयंती एनाटॉमी विभाग के तत्वाधान में मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: जयपुर महापौर चुनाव: सियासी बाड़ेबंदी, शह-मात का खेल और पुष्कर में गुप्त मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड से 25 वर्षीय युवती हुई लापता, पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: लोकतंत्र को बचाने और भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय पार्षदों को सद्बुद्धि देने के लिए अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर एक सद्बुद्धि यज्ञ |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी का खुलासा, पश्चिम बंगाल का शातिर गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 7 लाख 69 हजार 870 रुपये की नकदी बरामद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 74 केंद्रों पर 24,360 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, QRT-मोबाइल पार्टियों के साथ अभय कमांड सेंटर से रहेगी कड़ी निगरानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आजाद नगर, कोटड़ा इलाके में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया , |  Ajmer Breaking News: अजमेर ओपन जेल से उम्रकैद का कैदी फरार, हाजिरी में गायब मिला तो मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश | 

राजस्थान न्यूज़: मार्क्सशीट पर अब 'सप्लीमेंट्री से पास' नहीं होगा

Post Views 11

January 15, 2021

सुखाड़िया विश्वविद्यालय में 18 से लगेगी कक्षाएं


उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वे विद्यार्थी जो सप्लीमेंट्री से उत्तीर्ण होते हैं उनकी फाइनल मार्कशीट पर अब सप्लीमेंट्री अंकित नहीं होगा बल्कि केवल पास या फेल ही अंकित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि उक्त निर्णय शुक्रवार को कुलपति  प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कॉउंसिल ऑफ डीन (सीओडी) की बैठक में लिया गया। आमतौर पर सप्लीमेंट्री से पास होने वाले विद्यार्थी की फाइनल मार्कशीट पर सप्लीमेंट्री से पास अंकित रहता है जिससे विद्यार्थी को भविष्य में आगे के अध्ययन अथवा अन्य किसी रोजगार के लिए आवेदन में दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसलिए फाइनल मार्क्सशीट पर केवल पास या फेल लिखा जाएगा। उस पर अब सप्लीमेंट्री नहीं लिखा जाएगा। इसके साथ ही 18 जनवरी से कॉलेज खोलने, कक्षाएं शुरू करने एवं उसकी तैयारियों की समीक्षा भी की गई। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार बुलाया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तमाम सुरक्षा के इंतजाम करते हुए कक्षाएं शुरू की जाएगी। ऑफलाइन क्लास के दौरान शिक्षक अन्य बच्चों को जो कक्षा में उपस्थित नहीं हुए हैं उनको ऑनलाइन माध्यम से जोड़ेगा इस प्रकार ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनो ही माध्यम से छात्र जुड़े रहेंगे। 
बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा तय किये गए फार्मूले के तहत विभिन्न कक्षाओं के प्रमोट किए गए विद्यार्थी यदि अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है तो उनके लिए विशेष परीक्षा का इंतजाम किया जाएगा। कुछ पेपर में अंक सुधार के लिए परीक्षा फार्म शीघ्र ही भरे जाएंगे।
नगर निगम द्वारा हाल ही में उपलब्ध करवाये गए ई रिक्शा के संचालन एवं जिससे के लिए जल्दी एक नियमावली बनाई जाएगी एवं इसका संचालन शुरू किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved