For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167082594
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनावों के संबंध में भाजपा कार्यालय में  प्रेस वार्ता, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने ​मतदाताओं का जताया आभार, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील |  Ajmer Breaking News: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के एसपी ऑफिस के बाहर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पेशी पर आए एक प्रेमी युगल और युवती के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। |  Ajmer Breaking News: छत पर सो रहे परिवार को ताला लगाकर बंधक बनाया, लाखों के गहने और नकदी लेकर चोर फरार |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 12 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी आयाम का शौर्य शक्ति संचलन | 

राजस्थान न्यूज़: प्रदेश के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में एक बार फिर बजने वाली है घंटी

Post Views 11

January 15, 2021

स्कूलों में कहीं सफाई तो कहीं सैनेटाइजेशन शुरू हुआ

प्रदेश के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में एक बार फिर घंटी बजने वाली है। 308 दिन के अवकाश के बाद कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं शुरू करने के लिए स्कूलों में उत्साह देखा जा रहा है।






स्कूलों में इन दिनों क्लासेज की सफाई और सैनेटाइजेशन का काम चल रहा है। कोरोना गाइडलाइन्स के चलते भले ही स्टूडेंटस की संख्या आधी रहेगी लेकिन नियमित कक्षाएं शुरू होना ही टीचर्स को सुखद अहसास करा रहा है।





राज्यभर में 15 मार्च को स्कूलों की छुटि्टयां कर दी गई थी, जिसके बाद पिछले महीने बच्चों को मार्गदर्शन के लिए ही स्कूल आने की अनुमति दी गई। यह पहला मौका है जब 18 जनवरी से नियमित रूप से स्कूल शुरू करने की अनुमति दी गई है।





राज्यभर में करीब 40 लाख बच्चों को अब स्कूल जाने का अवसर मिलेगा, जो कक्षा 9 से 12 वीं क्लास के हैं। इनमें से 21 लाख स्टूडेंट्स की तो 15 मई से परीक्षा शुरू हो जाएगी। राज्य सरकार ने 40 फीसदी कोर्स कम कर दिया है, जबकि छुटि्टयां इससे भी अधिक हो गई हैं।





बीकानेर के सेवेगो की बगीची में स्थित राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल में भी 4-5 कमरों की सफाई की गई है। एक बार सैनेटाइजेशन हो चुका है जबकि एक बार और सैनेटाइजेशन की तैयारी है। स्कूल प्रिंसिपल योगिता व्यास स्कूल फिर से खुलने से रोमांचित है। उनका कहना है कि ऐसे लग रहा है कि सब कुछ पहली बार हो रहा है, बच्चों का बकायदा स्वागत किया जाएगा।




उन्होंने कहा कि हमारे पास समय कम है। लेकिन बचा हुआ कोर्स जल्द से जल्द करवाने की कोशिश करेंगे। ताकि बच्चों का नुकसान नहीं हो। बस एक ही दुआ करनी है कि फिर कभी स्कूल ऐसे बंद न हो। इसी स्कूल के शिक्षक अनिल व्यास कहते हैं कि बच्चे मार्गदर्शन कक्षाओं में कुछ लेसन कर चुके हैं,





शेष लेसन भी जल्द पूरे हो जाएंगे। हम अतिरिक्त क्लास लेकर भी करवा देंगे। इसके अलावा बीकानेर के फोर्ट सीनियर सैकंडरी स्कूल, सार्दुल सीनियर सैकंडरी स्कूल, महर्षि दयानन्द गर्ल्स स्कूल, महारानी गर्ल्स स्कूल में भी क्लासेज की सफाई शुरू हो गई है।





स्कूलों को फिर से शुरू करने से पहले सैनेटाइजेशन सहित अन्य प्रबंधों के लिए स्कूलों काे कोई अतिरिक्त बजट नहीं मिला है। दरअसल, हर स्कूल को छात्र संख्या के आधार पर विशेष बजट मिलता है। ऐसे में अधिकांश को 50 से 75 हजार रुपए तक मिलते हैं। इसी बजट से सैनेटाइजेशन व अन्य काम करने होंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved