For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168816147
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अंदाजे बयां: ख़तरे में हैं घर के बच्चे

Post Views 11

January 15, 2021

अब तो दुनिया भर के बच्चे

ख़तरे में हैं घर के बच्चे,

अब तो दुनिया भर के बच्चे।



मेरी नज़रें देख रही हैं,

मंज़र में मंज़र के बच्चे।



बिन रोए ही दफ़्न हो गए,

नीवों में पत्थर के बच्चे।




अहसासात की तरह हैं मेरे,

जंगल में तीतर के बच्चे।



संस्कार से पता चला ये,

बादल हैं सागर के बच्चे।




ज़ुबाँ पे अपनी मत पालो तुम,

ज़हरीले नश्तर के बच्चे।




फ़ितरत से शैतान बहुत ही,

होते हैं अम्बर के बच्चे।




जाने क्यों रोने लगते हैं,

अक्सर ग़लती कर के बच्चे।




सुरेन्द्र चतुर्वेदी


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved