For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165872575
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सहित संपूर्ण अजमेर मंडल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित।  |  Ajmer Breaking News: आई एचटीएम विभाग (ब्लड बैंक), जलाने चिकित्सालय, द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस, One Drop of Humanity. Give Blood. Save Lives, थीम के मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: आज 01.10.2026 को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय वद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी - बिना OTP और लिंक के खाते से उड़ाए 3.99 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: कार डिलीवरी के नाम पर करीब 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, कोतवाली थाने में मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के ओएसटी सेंटर के बाहर से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे हुई रिकॉर्ड  |  Ajmer Breaking News: सवाल हम चुनाव आयोग से पूछ रहे हैं, जवाब देने भाजपा क्यों आ रही है? भाजपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रवक्ता है या एजेंट? डॉ. राजकुमार जयपाल  |  Ajmer Breaking News: नागौर दौरे पर गोविंद सिंह डोटासरा को मिलीं जन्मदिन की शुभकामनाएँ; बोले – पंचायती राज चुनावों में लहराएंगे कांग्रेस का परचम   |  Ajmer Breaking News: 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,​ 40 स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं खेल का हुनर, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर एवं पुलिस थाना आदर्शनगर की संयुक्त बडी कार्यवाही 24 पेटी से अधिक अवैध अग्रेजी शराब तस्करी में संलिप्त 4 मुल्जिम गिरफ्तार | 

राष्ट्रीय न्यूज़: ओडिशा के कलाकार ने माचिस की तीलियों से बनाया टैंक

Post Views 91

January 15, 2021

2,256 माचिस की तीलियों का उपयोग करके भारतीय सेना के टैंक का एक मॉडल तैयार किया

सेना दिवस के अवसर पर एक कलाकार ने शुक्रवार को 2,256 माचिस की तीलियों का उपयोग करके भारतीय सेना के टैंक का एक मॉडल तैयार किया है। उन्हें इसे बनाने में छह दिन का समय लगा। उनका कहना है कि इसके जरिए उन्होंने भारतीय सेना के वीरों को अपनी तरफ से श्रद्धांजलि दी है।




समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ओडिशा के कलाकार शाश्वत रंजन साहू ने कहा, मैंने सेना दिवस के अवसर को चिह्नित करने के लिए 2,256 माचिस की तीलियों का उपयोग करके भारतीय सेना के टैंक का एक मॉडल बनाया है। इस मॉडल को बनाने में मुझे 6 दिन लगे जिनकी लंबाई 9 इंच और चौड़ाई 8 इंच है।





साहू ने कहा, मैंने इस टैंक को हमारे असली नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया है जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। इस मॉडल को बनाकर, मैं भारतीय सेना को अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बता दें कि हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है।






15 जनवरी 1949 के दिन ही भारतीय सेना पूरी तरह से ब्रिटिश थल सेना से मुक्त हुई थी। साथ ही आज ही के दिन जनरल केएम करिअप्पा को भारतीय थल सेना का कमांडर इन चीफ बनाया गया था। इस तरह लेफ्टिनेंट करिअप्पा लोकतांत्रिक भारत के पहले सेना प्रमुख बने थे। केएम करिअप्पा किप्पर नाम से काफी मशहूर थे। 




दरअसल 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद ब्रिटिश इंडियन आर्मी दो हिस्से में बंट गई थी। एक पाकिस्तान आर्मी और दूसरा हिस्सा इंडियन आर्मी बनी थी। 28 जनवरी 1899 को कर्नाटक के कुर्ग में जन्मे करिअप्पा फील्ड मार्शल के पद पर पहुंचने वाले इकलौते भारतीय हैं। फील्ड मार्शल सैम मानेकशा दूसरे ऐसे अधिकारी थे, जिन्हें फील्ड मार्शल का रैंक दिया गया था।





करिअप्पा ने 1947 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अदम्य साहस और दमदार नेतृत्व का परिचय दिया था। पाकिस्तान के युद्ध के समय उन्हें पश्चिमी कमान का जीओसी-इन-सी बनाया गया था। उनके नेतृत्व में भारत ने जोजीला, द्रास और करगिल पर पाकिस्तानी सेना को हराया था।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved