For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169867175
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

राष्ट्रीय न्यूज़: राष्ट्रपति कोविंद ने दिया पहला चंदा

Post Views 91

January 15, 2021

सौंपा पांच लाख 100 रुपये का चेक

अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खुद पांच लाख 100 रुपये का दान देकर इस अभियान की शुरुआत की। उनसे चंदा मांगने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद और स्वसंसेवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था।




राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख 100 रुपये का चेक दिया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने एक रुपये, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 लाख रुपये, उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने एक करोड़ रुपये और  मोरारी बापू ने 11 करोड़ रुपये का दान दिया है।





मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के विनायक राव देशमुख जी को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।





बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार समेत वीएचपी के बड़े नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए राष्ट्रपति से चंदा मांगा। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के कुछ नेता उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी चंदा मांगेंगे।





राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने का अभियान आज से शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत पांच लाख से ज्यादा गांवों के 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क किया जाएगा। मंदिर बनाने के लिए चंदा जुटाने का काम 27 फरवरी तक चलेगा।





अभियान के तहत राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद लोगों का समर्पण और सहयोग राशि मिलेगी। इस दौरान दस रुपये, 100 रुपये, 1,000 रुपये के कूपन होंगे। वहीं 2,000 से ज्यादा सहयोग करने वालों को रसीद दी जाएगी। इस चंदे के माध्यम से अयोध्या में श्रीराम जी के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved