For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156881690
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निकाय चुनाव के काउंटडाउन के बीच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए जिला निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन लेने और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: दो दिनों में अब तक 26 नामांकन दाखिल, आज 491 उम्मीदवारों ने लिए आवेदन |  Ajmer Breaking News: रेलवे अधिकारी रवि मीणा के अपहरण का मामला, पुलिस ने बांदीकुई से अपहरणकर्ता से सकुशल छुड़ाया,  सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांगा 21 सवालों का जवाब, देवनानी को घेरा, प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस की एकजुटता को दिखाने का भी किया प्रयास। |  Ajmer Breaking News: आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान अजमेर चैप्टर के द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़े का किया जाएगा आयोजन, |  Ajmer Breaking News: मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का ब्यावर, सोजत रोड और मारवाड़ जंक्शन दौरा |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित न्यू घुघट रेस्टोरेंट में चोरी, शटर और CCTV कैमरा तोड़कर अंदर घुसा बदमाश, रेस्टोरेंट में रखे हुए गुटके बीड़ी सिगरेट सहित लगभग 20 हजार के माल पर  किया हाथ साफ  | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को सम्मान

Post Views 121

January 15, 2021

जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने गुरुवार को एक खास उपलब्धि हासिल की

जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने गुरुवार को एक खास उपलब्धि हासिल की। दरअसल, स्वीडन ने 18 साल की ग्रेटा पर डाक टिकट जारी किया है। इस मामले में स्वीडन की डाक कंपनी पोस्टनॉर्ड ने अपने एक बयान में कहा, डाक टिकटों पर जो चित्र दर्शाए गए हैं, उससे हमारे इरादे साफ झलकते हैं।






पर्यावरण का मुद्दा प्रासंगिक है और यह कई वर्षों से मौजूद है। ग्रेटा के माध्यम से हम इसमें और मजबूती प्रदान कर सकते हैं। बता दें कि इस स्टांप पर ग्रेटा को पीले रेनकोट में एक चट्टानी तट पर खड़े पक्षियों के झुंड में दिखाया गया है। दरअसल, यह पर्यावरण पर केंद्रित एक श्रृंखला का हिस्सा है।इसका थीम मूल्यवान प्रकृति है। इसे स्वीडिश कलाकार हेनिंग ट्रोलबैक द्वारा चित्रित किया गया है। इसकी कीमत 12 क्रोनर ($ 1.40) है। यह 14 जनवरी यानी आज से उपलब्ध है। 






18 साल की ग्रेटा जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को लेकर काफी सजग रहती हैं। बीते कुछ साल पहले संयुक्त राष्ट्र में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर ग्रेटा थनबर्ग के सवालों ने दुनियाभर के नेताओं को झकझोर दिया था।







ग्रेटा ने युवा पीढ़ी की आवाज को दुनिया के सामने रखते हुए कहा था कि हमें समझ आ रहा है कि जलवायु परिवर्तन पर आपने हमारे साथ धोखा किया है और अगर आपने कुछ नहीं किया तो युवा पीढ़ी आपको माफ नहीं करेगी। ग्रेटा के इस भाषण के बाद दुनियाभर में उनकी चर्चा होने लगी। उन्हें जलवायु परिवर्तन की बुलंद करने की आवाज के रूप में देखा जाने लगा।






वर्तमान समय में लोग जलवायु परिवर्तन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, लेकिन ग्रेटा के वैश्विक नेताओं से चुभने वाले सवालों को पूछकर उन्हें इस मुद्दे पर विचार करने को मजबूर किया है। वह अपना विद्यालय छोड़कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारियों का अहसास दिलाने का काम करती हैं।





साथ ही ग्रेटा दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन को लेकर कार्य करती है। वह अमेरिका से लेकर लंदन और फ्रांस में लोगों को जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने में लगी हुई हैं।




बता दें कि ग्रेटा ने स्कूल हड़ताल करते हुए स्वीडिश संसद भवन के सामने धरने पर बैठ गई थी। उस समय ग्रेटा की उम्र महज 16 साल थी। उसके इस अभियान को अन्य विद्यार्थियों का भी जमकर सपोर्ट मिला था। इतना ही 18 साल की इस जलवायु कार्यकर्ता ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी से भी जलवायु परिवर्तन रोकने की दिशा में कुछ गंभीर कदम उठाने की मांग की थी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved