For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 175026761
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

राष्ट्रीय न्यूज़: 15 जनवरी से शुरू होगा नए संसद भवन का निर्माण कार्य

Post Views 41

January 14, 2021

सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत नए संसद भवन का निर्माण कार्य 15 जनवरी से शुरू

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत नए संसद भवन का निर्माण कार्य 15 जनवरी से शुरू होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया, मकर संक्रांति के बाद की पहली सुबह को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए शुभ माना गया है।





केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग ने टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड को शुक्रवार से काम शुरू करने को कहा है। इससे पहले, 14 सदस्यीय धरोहर समिति ने सोमवार को संसद भवन का निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति दी थी।




सूत्रों के मुताबिक, टाटा प्रोजेक्ट ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए आवश्यक मशीनरी व अन्य उपकरण जुटाना शुरू कर दिया है। नए संसद भवन का निर्माण मौजूदा संसद भवन के सामने किया जाएगा। पिछले महीने पीएम नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का शिलान्यास किया था।




योजना के मुताबिक, राजपथ पर पुनर्विकास का काम गणतंत्र दिवस परेड के बाद शुरू किया जाएगा। यह कार्य दस महीनों में पूरा होने की उम्मीद है और 2022 की परेड पुनर्विकसित राजपथ पर होगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved