For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168348996
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

राष्ट्रीय न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं

Post Views 171

January 14, 2021

मकर संक्रांति और पोंगल की बधाई

भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण में आज मकर संक्रांति, पोंगल सहित कई तरह के त्योहार मनाए जा रहे हैं। वहीं जलीकट्टू का भी कार्यक्रम होना है। त्योहारों के बीच कई राजनीतिक घटनाक्रम भी होने हैं जो भविष्य में होने वाले चुनाव में अपनी छाप छोड़ेंगे।




इसी कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत त्योहार के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं दी हैं।






प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें। सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।





पोंगल की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, सभी को पोंगल की बधाई, विशेषकर मेरी तमिल बहनों और भाइयों को। यह त्योहार तमिल संस्कृति का सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है। हमें अच्छे स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद मिले। यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करता है।





इसी कड़ी में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तमिलनाडु में हैं। वे यहां पोंगल त्योहार के जश्न में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने यहां चेन्नई के पोन्नियमनमेडु में श्री कादुम्बडी चिन्नम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की और पोंगल के जश्न में शामिल हुए।






भाजपा अध्यक्ष जोपी नड्डा गुरुवार शाम को पोंगल के मौके पर चेन्नई में होंगे। वे यहां कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बता दें कि तमिलनाडु में वर्तमान में एआईएडीएमके की सरकार है। राज्य सरकार पोंगल के मौके पर लोगों को कई तरह के तोहफे दे रही है। सरकार द्वारा लोगों को 2500 रुपये, गन्ना, शर्ट, साड़ी समेत अन्य कुछ तोहफे दिए जा रहे हैं।






तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में सियासी हलचलें बढ़ने लगी हैं। यही कारण है कि राज्य के सबसे बड़े त्योहार पोंगल के मौके पर राजनीतिक दलों का जमावड़ा लगा है।






विदेश यात्रा से लौटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को मदुरै में होंगे। जहां वे जलीकट्टू का खेल देखेंगे। इस खेल का आयोजन किसानों द्वारा किया जाता है। ऐसे में राहुल एक राजनीतिक संदेश देने की भी कोशिश कर सकते हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved