For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174061607
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: राष्ट्रपति डोनाल्डराष्ट्रपति डोनाल्डट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को दूसरी बार मिली मंजूरी

Post Views 211

January 14, 2021

ट्रंप दो बार महाभियोग का सामना करने वाले अमेरिका के इतिहास के पहले राष्ट्रपति

कैपिटल हिंसा मामले में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास किया। अब महाभियोग प्रस्ताव पर सीनेट यानी ऊपरी सदन में चर्चा होगी। निचले सदन ने 197 के मुकाबले 232 वोट से महाभियोग प्रस्ताव पास किया।




राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी संसद में दूसरी बार महाभियोग प्रस्ताव पास हुआ है। हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने बताया कि ट्रंप दो बार महाभियोग का सामना करने वाले अमेरिका के इतिहास के पहले राष्ट्रपति हैं। वहीं, सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैककोनेल ने एक बयान में स्पष्ट किया कि ट्रंप के खिलाफ महाभियोग 20 जनवरी से पहले नहीं चलेगा। इस दिन जो बाइडन को शपथ लेनी है। 





प्रस्ताव में पेंस से अपील की गई कि वह कैबिनेट से 25वां संशोधन लागू करने को कहें। ट्रंप पर महाभियोग चलाने के लिए 218 वोटों की जरूरत थी। 10 रिपब्लिक सांसदों ने भी ट्रंप के खिलाफ मतदान किया। 





वहीं, ट्रंप ने कहा कि भीड़ की हिंसा हर उस चीज के खिलाफ है जिसमें मैं भरोसा करता हूं। मेरा सच्चा समर्थक कभी भी राजनीतिक हिंसा नहीं करेगा, कानूनों की धज्जियां नहीं उड़ाएगा। अगर आप ऐसा कुछ कर रहे हैं तो हमारे आंदोलन का समर्थन नहीं कर रहे हैं, आप हमारे देश पर हमला कर रहे हैं।  





इससे पहले अमेरिकी संसद में कैपिटल हमले के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहराते हुए महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान के दिन जबरदस्त गहमागहमी देखी गई। इससे ठीक पहले सांसदों ने एक प्रस्ताव पास किया जिसमें उपराष्ट्रपति माइक पेंस को 25वें संशोधन के तहत सांविधानिक ताकत का इस्तेमाल करते हुए ट्रंप की शक्तियां छीनने के लिए कहा गया। प्रस्ताव को 205 के मुकाबले 223 मत प्राप्त हुए।





उपराष्ट्रपति को ट्रंप की शक्तियां छीनने वाला यह प्रस्ताव मेरीलैंड की सांसद जैमी रस्किन लाई थीं। रिपब्लिकन सांसद एडम किंजिंगर ने भी इस प्रस्ताव के पक्ष में मत दिया। हालांकि माइक पेंस ने प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी को पहले ही इस प्रस्ताव का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया और लिखा कि हमारे संविधान में, 25वां संशोधन सजा देने या अधिकार छीनने का जरिया नहीं है।






इस प्रकार से 25वां संशोधन लागू करना खराब उदाहरण पेश करेगा। इस संशोधन में पेंस को यह हक मिल जाता कि वे ट्रंप को पद से हटाकर खुद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की शपथ तक शक्तियां ले लें। इधर, सांसदों ने संसद भवन (कैपिटल) में भारी सुरक्षा किलेबंदी के बीच कार्यवाही में भाग लिया। बुधवार को सांसद जैमी रस्किन, डेविड सिसिलिने और डेट लियू द्वारा तैयार महाभियोग प्रस्ताव को 211 सदस्यों ने सह-प्रायोजित किया है।






प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई के प्रबंधकों को नियुक्त किया था। मुख्य प्रबंधक सांसद रस्किन के अलावा डियाना डीगेटे, स्टेसी प्लास्केट, मैडेलीने डियान, डेविड सिसिलिने, टेड लियू और जो नेगुसे को इसकी जिम्मेदारी दी गई। महाभियोग पर मतदान से पहले पेलोसी ने कहा, राष्ट्रपति के खिलाफ अभियोग चलाना और उन्हें हटाना प्रबंधकों का सांविधानिक कर्तव्य है।






बुधवार को मतदान से पहले मंगलवार देर रात प्रतिनिधि सभा की न्यायिक समिति के अध्यक्ष जेरोल्ड नैडलर ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के लिए 50 पन्नों की एक रिपोर्ट जारी की। इसमें महाभियोग चलाने के लिए मजबूत आधार पेश किए गए। 





ट्विटर और फेसबुक के बाद यूट्यूब ने भी ट्रंप के चैनल को कम से कम एक सप्ताह के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। उसने कहा कि इसे आगे भी निलंबित रखा जा सकता है। कंपनी ने कहा कि ट्रंप के चैनल ने यूट्यूब की नीतियों का उल्लंघन किया है। बता दें कि इस चैनल पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट होने के बाद हिंसा भड़की थी। यूट्यूब ने उस वीडियो भी हटा दिया है। 





भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा है कि जो बाइडन की जीत की पुष्टि के लिए तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव के परिणाम को प्रमाणित करने के पक्ष में मतदान करने वालेअमेरिकी सांसदों को हिंसक धमकियां मिल रही हैं जिनमें जान से मारने की धमकियों भी शामिल हैं। उन्होंने सीएनएन न्यूज से कहा कि ये धमकियां डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों पार्टियों के सांसदों को मिल रही हैं।





उन्होंने कहा हिंसा का खतरा सिर्फ डेमोक्रेटों को ही नहीं, रिपब्लिकन नेताओं को भी है। मैं यह बताना नहीं चाहता कि धमकियां किन लोगों से मिली हैं लेकिन उन्हें जान से मारे जाने की भी धमकियां मिली हैं।






अमेरिका में एफबीआई ने कैपिटल हिल में 6 जनवरी को दंगा करने वालों के खिलाफ 160 से अधिक मामलों में जांच शुरू की और कहा कि यह महज शुरुआत है। जांच एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी स्टीवन अनटूनो ने बताया कि छह दिनों में हमने 160 से अधिक मामलों की फाइल खोली है। उन्होंने कहा कि एफबीआई हमला करने वाले एक-एक व्यक्ति तक पहुंचेगी। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved