For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174572806
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

कोरोना न्यूज़: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,281 नए मामले दर्ज

Post Views 321

November 12, 2020

देश की रिकवरी दर बढ़कर 92.79 प्रतिशत हुई

राज्य में बुधवार को संक्रमण के 1848 नए केस आए। 2112 मरीज ठीक हुए और 20 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 3 हजार 159 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 22 हजार 562 मरीजों का इलाज चल रहा है। 4 लाख 73 हजार 316 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 7281 की मौत हो चुकी है।​​​​​​ यह महत्‍वपूर्ण उपलब्धि केन्‍द्र सरकार की सतत और लक्षित रणनीतियों का नतीजा है जिन्हें विभिन्‍न राज्‍यों/संघ शासित प्रदेशों के साथ मिलकर प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया गया और इसमें चिकित्‍सकों तथा अन्‍य कोविड योद्धाओं की निस्‍वार्थ सेवा भी शामिल है। 27 राज्‍यों और संघ शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले 20,000 से कम है। केवल 8 राज्‍यों/संघ शासित प्रदेशों में कोरोना के 20,000 से अधिक मामले हैं और महाराष्‍ट्र एवं केरल में कोरोना के सक्रिय मामले 50,000 से अधिक हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,281 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इसी अवधि में 50,326 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। यह लगातार 39वां दिन है जब कोरोना के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्‍या अधिक देखी गई है। इस अवधि में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या में बढ़ोतरी हुई है और कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों तथा कुल सक्रिय मरीजों के बीच अंतर भी बढ़ा है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 80 लाख को पार कर गई है और 11 नवम्‍बर, 2020 तक ऐसे मरीजों की कुल संख्‍या 80,13,783 है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर बढ़कर 75,19,126 हो चुका है तथा देश की रिकवरी दर बढ़कर 92.79 प्रतिशत हो गई है। भारत ने कोरोना जांच के क्षेत्र में एक ओर उपलब्धि हासिल की है और कोरोना की कुल जांच का आंकड़ा 12 करोड़ से अधिक हो गया है तथा पिछले 24 घंटों में देश में 11,53,294 परीक्षण किए गए हैं। देश में कोरोना जांच सुविधाओं में लगातार वृद्धि से दैनिक मामलों में गिरावट का दौर संभव हो पाया है। कोरोना की अधिक से अधिक जांच के कारण संक्रमित आबादी का जल्‍द पता लगाने में मदद मिली है और इससे अन्‍य लोगों तक कोरोना वायरस का प्रसार रोका जा सका है। नए दैनिक मामले लगातार 50,000 से नीचे दर्ज किए गए हैं। कोरोना से ठीक होने वाले नए मामलों में 77 प्रतिशत मामले 10 राज्‍यों और संघ शासित प्रदेशों से हैं। महाराष्‍ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 6,718 नए मरीज ठीक हुए हैं और इसके बाद केरल में 6,698 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। दिल्‍ली में एक दिन में 6,157 मरीज ठीक हुए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved