For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169984542
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: एटीएस ने ब्यावर में 25 लाख 40 हजार की नगद राशि की बरामद,

Post Views 51

October 24, 2020

एटीएस ने पुलिस को सौंपा मामला हवाले का हो सकता है पैसा

एटीएस ने ब्यावर में 25 लाख 40 हजार की नगद राशि की बरामद
एटीएस ने पुलिस को सौंपा मामला हवाले का हो सकता है पैसा
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। ब्यावर में आज एटीएस की टीम ने बडी कार्यवाही को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार टीम ने मुखबिर की सूचना पर ब्यावर सिटी थाना क्षेत्र के पीपलीया बाजार में स्थित चंद्रा ज्वेलर्स की दुकान पर दबिश देकर मौके से 25 लाख 40 हजार रुपये की नगद राशि जब्त की। टीम के द्वारा जब दुकान संचालक राकेश जैन से पैसे के बारे में जानकारी मांगी गई तो वह स्पष्टीकरण नहीं कर पाया। वही ब्यावर थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया और मामले को सुपुर्द कर दिया गया। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि यह पैसा हवाले का हो सकता है। वही स्थानीय पुलिस ने राकेश से पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस के द्वारा आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गयी है। जल्द ही मामले में आगे की कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा। कार्यवाही के दौरान रोडमल पुलिस निरीक्षक , हनुमान सिंह हेड कांस्टेबल, जगदीश राम आदि शामिल रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved