For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167746020
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: दिव्यांग चिकित्सा प्रमाण पत्र बनने से दिव्यांगों को सरकारी लाभ मिलेगा

Post Views 31

October 24, 2020

राजियावास में आयोजित दिव्यांग शिविर में हुआ 113 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन

दिव्यांग चिकित्सा प्रमाण पत्र बनने से दिव्यांगों को सरकारी लाभ मिलेगा
राजियावास में आयोजित दिव्यांग शिविर में हुआ 113 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन 
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। ग्राम पंचायत राजियावास के राजीव गांधी सेवा केंद्र में शुक्रवार को दिव्यांग चिन्हीकरण एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 113 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। सरपंच ब्रजपालसिंह रावत ने बताया कि शिविर अधिकारी एवं जवाजा पंचायत समिति के विकास अधिकारी विजेंद्र कुमार शर्मा ने स्थानीय सरपंच ब्रजपालसिंह रावत के जनहित के कामों की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार ग्रामीण परिवेश में रहने वाले दिव्यांगों का चिन्हीकरण एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाने का पुनीत काम हो रहा है, दिव्यांगों को चिकित्सा प्रमाण पत्र मिलने पर सरकार की दिव्यांगों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। सरपंच ब्रजपालसिंह रावत ने बताया कि शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावना मीणा, डॉ.भूपेंद्र यादव, प्रसाविका पुष्पलता की टीम ने पूर्व में ई-मित्र पर रजिस्टर्ड आवेदन पत्र वाले दिव्यांगों का भौतिक सत्यापन किया। इसमें 88 जनों को मेडिकल बोर्ड के लिए रेफर किया गया तथा 23 जनों के रजिस्टर्ड आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए। शिविर में दो जनों के चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी किए गए। जवाजा खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजियावास के माध्यम से ग्राम पंचायत कार्यालय में दिव्यांगो के लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाने का कैंप आयोजित हुआ। शिविर में राजियावास, कालिंजर, गोहाना, नरबदखेड़ा, शाहपुरा, सुरडिया, देवखेड़ा, देलवाड़ा, बायला, नून्द्री मालदेव, सुहावा, बलाड, जेतपुरा, लसानी, खेजड़ला, रामखेड़ा धनार, लसाडिया, सूरजपुरा, नाहरपुरा, सरवीना आदि ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी राजीव दुबे, कनिष्ठ लिपिक गजेंद्र सिंह पंवार, ई-मित्र कियोस्क विनोद कुमार, पंचायत सहायक रणजीत सिंह चौहान, किरण चौहान, प्रीतम सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यशोदा देवी, लीला चौहान, पुष्पा चौहान, वार्ड पंच ललित चौहान, युवराज सिंह पंवार आदि मौजूद थे।   


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved