For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 180052787
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नेशनल फ्लोरबॉल चौंपियनशिप में राजस्थान के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 8 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का गौरव |  Ajmer Breaking News: सड़क हादसे में महिला सफाईकर्मी की मौत, परिजनों व वार्डवासियों ने दी शव न उठाने की चेतावनी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वरुण सागर रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में चिंता, स्पष्टता और मुआवजे की मांग। |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं सांसद अजय माकन पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने सपत्नीक पहुंचे अजमेर, |  Ajmer Breaking News: महान समाज सुधारक, शिक्षा क्रांति के अग्रदूत एवं सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक महात्मा ज्योतिबा फुले  की 136वीं पुण्यतिथि पर किया नमन, समाज सुधार के योगदान को किया याद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 का आगाज, पहली बार नए परिसर में मतदान और महिला आरक्षण की व्यवस्था |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने अजमेर दरगाह में पेश की मखमली चादर और अकीदत के फूल |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ओर विधायक अनीता भदेल ने भी किया नमन |  Ajmer Breaking News: तीर्थ राज ​पुष्कर के वराह घाट पर रूसी प्रतिनिधिमंडल का आध्यात्मिक आयोजन, विश्व शांति और बंधुत्व का संकल्प |  Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन | 

अजमेर न्यूज़: नीलकंठ महादेव मंडल ने उपराष्ट्रपति व पुर्व सीएम बाबोसा की जयंती मनाई

Post Views 181

October 24, 2020

भाजपा नीलकंठ महादेव मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह रावत के नेतृत्व में नूंदरी महिंद्रातान में भारत के पूर्व

नीलकंठ महादेव मंडल ने उपराष्ट्रपति व पुर्व सीएम बाबोसा की जयंती मनाई
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भाजपा नीलकंठ महादेव मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह रावत के नेतृत्व में नूंदरी महिंद्रातान में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति व पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भैरोंसिंह  शेखावत (बाबोसा) की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नीलकंठ महादेव मंडल अध्यक्ष रावत व पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने स्व. शेखावत के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष रावत ने भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शेखावत की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें बाबोसा के पद चिन्हों पर चलकर हमें राष्ट्र उत्थान, व्यक्तित्व निर्माण और अंतिम छोर पर बैठे गरीब व्यक्ति के कल्याण के लिए सेवा कार्य करने का आग्रह किया। रावत ने कहा कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भारत के गृहमंत्री अमित शाह व  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का 56 वा जन्म दिवस 24 अक्टूबर को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत पौधारोपण, मास्क वितरण, सैनिटाइजर वितरण, एवं स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा कार्य किए जा रहें है। इस दौरान मंडल प्रशिक्षण वर्ग के सह संयोजक बाबू सिंह चौहान, बुथ संयोजक मगन सिंह रावत, सरपंच प्रतिनिधि जय सिंह रावत ने कहा कि हम सब संगठन मजबूत कर केन्द्र की जनहितकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुचाए।  इस अवसर पर अध्यक्ष सोहन सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, अर्जुन सिंह रावत, शैलेश सिंह रावत, सुखदेव सिंह पंवार,राम सिंह, नंद सिंह, शक्ति सिंह ,नरदेव सिंह भोपा जी, जगदीश सिंह, लक्ष्मण सिंह गहलोत, नैन सिंह, विजेंद्र सिंह रावत वार्ड पंच, सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहें।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved