For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170063873
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

राजस्थान न्यूज़: अष्टमी पर आमेर शिलामाता के दर्शन से वंचित रहेंगे भक्त

Post Views 41

October 23, 2020

73 साल बाद पहली बार भक्त दर्शन से रहेंगे वंचित

जयपुर के आमेर किले में स्थित शिला माता मंदिर में दुर्गाष्टमी पर आज मां महागौरी के स्वरूप में विधि विधान के साथ अष्टमी के निमित्त विशेष पूजा-अर्चना की गई। आजादी के बाद ये पहला ऐसा समय रहा, जब भक्त मां के दर्शनों से वंचित रह गए। कोरोना के कारण इस बार मंदिर प्रबंधन ने मंदिर को 31 अक्टूबर तक आमजन के प्रवेश के लिए बंद कर रखा है।



पुजारी बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि आज सुबह अष्टमी के निमित्त माता की पूजा की गई। पूजा से पहले माता को नई पोशाक धारण करा विशेष श्रृंगार किया गया। शाम 4.30 बजे नवरात्र पूर्णाहुति होगी। इससे पहले शुक्रवार रात को निशा पूजा की गई।पुजारी ने बताया कोरोना के कारण मंदिर को आमजन के लिए बंद रखा है, हालांकि इस बीच मंदिर में पूरे नवरात्रा सभी अनुष्ठान और पूजा-अर्चना नियमित की गई। नवरात्र में घट स्थापना भी हुई, इस बार छठ का मेला भी नहीं भर पाया।  



माता को लगाएंगे ड्राइफ्रूट व पताशे का भोग

​​​​​​​


इधर दूसरी तरफ जयपुर के राजापार्क में पंचवटी सर्किल स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में माता के अष्टमी के निमित्त पूजा-अर्चना की गई। माता को ड्राइफ्रूट व पताशे का भोग लगाया गया। माता को दिनभर में पांच पोशाकें बदली जाएगी। दोपहर में महाआरती होगी।



रात के नवमीं के निमित्त हवन होगा। वैष्णो देवी सेवा समिति जुडे लोगों ने बताया कि अष्टमी पर लोग हलुवा, पूडी व काले चने का प्रसाद लेकर आएंगे, लेकिन इस बार मंदिर के बाहर से ही लोग माता को प्रसाद दिखाकर वापस ले जाएंगे और परिजनों को बांटेंगे, जबकि हर बार माता के प्रसाद मंदिर में ही बांटा जाता हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved