For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168784618
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

राजस्थान न्यूज़: घर-घर पोस्टर चस्पा कर दिया कोरोना जागरुकता का संदेश

Post Views 71

October 23, 2020

कोविड-19 जनांदोलन


जयपुर, 23 अक्टूबर। कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए चलाये जा रहे जन-आंदोलन के तहत शुरू किये गये कार्यक्रमों की श्रृंखला में सातवें दिन घर-घर स्टीकर, पोस्टर चस्पा करने के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में 50 टीमें गठित कर जयपुर शहर के प्रत्येक घर पर स्टीकर एवं पोस्टर चस्पा किये गये।




अभी तक जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये कलैण्डर के कार्यक्रमों के अनुसार लोक कलाकर गायन, एन.सी.सी., एन.एस.एस, स्काउट गाइड द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयी टीमों द्वारा ‘प्रभात फेरी’ निकालकर ‘नो मास्क नो एंट्री’ का संदेश दिया गया। वही वॉल पेंटिंग, पोस्टर एवं  रंगोली बनाकर मोटर साईकिल रैली निकालर मास्क वितरण कर जयपुर शहर मेें ‘नो मास्क नो एंट्री’ का संदेश दिया गया। 



शुक्रवार को जयपुर पश्चिम ब्लॉक के राजकीय माध्यमिक प्राथमिक विद्यालयों की विद्यालयी टीमों द्वारा वार्ड नम्बर 22, 23 में प्रत्येक घर पर पोस्टर एवं स्टीकर लगाकर जन-आंदोलन अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया। रा.बा.उ.मा.वि, बनीपार्क, जयपुर की विद्यालयी टीम द्वारा वार्ड नम्बर 36, 37 में पोस्टर चिपका कर कोरोना जन-आंदोलन अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया।



 झोटवाड़ा ब्लॉक के आमेर-मुरलीपुरा स्कीम में विभिन्न टीमों द्वारा सब्जी मण्डी स्थित दुकानों पर पोस्टर एवं स्टीकर चिपकाये गये। साँगानेर ब्लॉक में कोरोना जागरुकता नोडल द्वारा टीमें गठित कर घरों पर पोस्टर एवं स्टीकर चिपका कर कोरोना से सुरक्षा हेतु जन-आंदोलन अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया।




रा.उ.मा.वि., लूनियावास की टीम द्वारा वार्ड नम्बर 120,121, 122 के अंतर्गत जन-आंदोलन अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया। जयपुर पूर्व ब्लॉक के विधानसभा क्षेत्र आदर्श नगर, हवामहल, मालवीय नगर में भी विद्यालयी टीमों द्वारा घर-घर पोस्टर चस्पा किया गये। शुक्रवार को 67 टीमों द्वारा 8000 से अधिक लोगों को जागरुक किया गया।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved